फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'योगीराज' में सुरक्षित नहीं बेटियां, पश्चिमी यूपी के शहरों में 'स्क्वायड' गायब, रोमियो सक्रिय

Tue, 11 Sep 2018 05:33 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

सत्ता में आते ही योगी सरकार ने प्रदेश के सभी शहरों में पुलिस-प्रशासन को सख्त आदेश दिए थे कि बेटियां सुरक्षित रहनी चाहिए। यहां तक की अलग से एंटी रोमियो स्क्वायड टीम भी बनाई गई थी ताकि बेटियां सुरक्षित होकर घर से बाहर स्कूल-कॉलेज जा सके। लेकिन वर्तमान में पश्चिमी यूपी के हालत कुछ ओर ही है। बेटियों का घर से निकलना दुश्वार है। इस बात का अंदाजा आप इन्हीं खबरों से लगा सकते हैं। 

विज्ञापन


हाल ही में जिले में छेड़खानी की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं, लेकिन गर्ल्स कॉलेजों के पास सुरक्षा नजर नहीं आती। थाने के एंटी रोमियो स्क्वॉयड सक्रिय नजर नहीं आ रहे। अमर उजाला ने सोमवार को शहर के दो कालेजों के बाहर पड़ताल की तो एंटी रोमियो स्क्वॉयड कहीं नजर नहीं आए। शहर में लगातार हो रही छेड़छाड़ की घटनाओं के बाद लोगों में दहशत इतनी है कि लोग बेटियों को लेने के लिए खुद स्कूल कालेज आने लगे हैं। वहीं एसपी सिटी रणविजय सिंह का कहना है कि सभी थानों की जिम्मेदारी है कि वे अपने अपने क्षेत्र के स्कूल कालेजों के खुलने और अवकाश के समय पर गश्त करें। एंटी रोमियो स्क्वॉयड इस समय मौजूद रहे। यदि किसी थाने का स्क्वॉयड की लापरवाही सामने आई तो सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
 
क्या करें माहौल ही ऐसा है 
आरजीपीजी कालेज के बाहर खडे़ दीपक यादव ने बताया कि उनकी बेटी कालेज में पढ़ती है। आजकल के माहौल की वजह से वे खुद रोज बेटी को लेने आते हैं, पुलिस भी कालेज के बाहर कम ही नजर आती है। 
विज्ञापन


भरोसेमंद नहीं मिला
अपनी बहन को लेने आए जैदी फार्म निवासी आसिफ ने बताया कि माहौल ही इतना खराब है कि किसी पर भरोसा नहीं होता। इसलिए वे खुद बहन को छोडने ओर लेने आते हैं।

मेरठ के थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र में रोहटा रोड स्थित फाजलपुर में छेड़खानी का विरोध करने पर तीन मनचलों ने स्कूटी सवार दसवीं की छात्रा पर हमला कर दिया। सिर में गंभीर चोट के कारण उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने फाजलपुर के तीनों युवकों विशाल, जीतू और गौरव के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर दबिश दी, लेकिन वे पकड़ में नहीं आ सके। 

पुलिस के मुताबिक दसवीं की यह छात्रा सोमवार दोपहर स्कूटी से स्कूल से घर लौट रही थी। उसी समय फाजलपुर बैंक रोड पर बाइक सवार तीन युवक पीछे से आए और उससे छेड़छाड़ करने लगे। छात्रा ने इनका विरोध किया तो उन्होंने उसकी स्कूटी के सामने बाइक लगाकर उसे रोक लिया और बदसलूकी करने लगे। बचने के लिए छात्रा मनचलों से अकेली भिड़ गई। छात्रा ने कहा कि तीनों युवकों ने उसके साथ मारपीट की। साथ ही सड़क पर पड़ा डंडा उठाकर उसके सिर पर मार दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गई और बेहोश होकर गिर गई। इसके बाद वे फरार हो गए। वहां से गुजर रहे लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही लोगों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया, जहां से उसेे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

सरेराह नई मंडी में छात्रा से छेड़छाड़
मुजफ्फरनगर के नई मंडी में ट्यूशन पढ़कर लौट रही छात्रा की साइकिल में एक मनचले ने पहले तो टक्कर मारकर उसे गिरा दिया। इसके बाद छात्रा से छेड़छाड़ व बदसलूकी करने लगा। छात्रा के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया, जिसकी धुनाई कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।    
   
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र निवासी ने तहरीर देकर बताया कि उसकी बेटी नई मंडी में ट्यूशन पढ़कर साइकिल से घर लौट रही थी। आरोप है कि नंदी स्वीट्स के पास स्कूटर सवार एक युवक ने पहले छात्रा की साइकिल में टक्कर मारकर उसे नीचे गिरा दिया। इसके बाद आरोपी छात्रा के साथ छेड़छाड़ व बदसलूकी करने लगा। पीड़िता के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया, जिसकी जमकर धुनाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। छात्रा का कहना है कि आरोपी युवक करीब एक पखवाड़े से रोजाना घर से ट्यूशन आते-जाते समय उसका पीछा करते हुए छेड़खानी कर रहा था। इंस्पेक्टर हरशरण शर्मा ने बताया कि छेड़छाड़ करते पकड़ा गया आरोपी सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव धंधेड़ा निवासी अज्जू उर्फ आसिफ पुत्र हाकम है, जिसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।

प्रेमपुरी में छात्राओं से छेड़छाड़ करता युवक दबोचा
मुजफ्फरनगर में शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला प्रेमपुरी में स्थित जैन कन्या पाठशाला के पास एक युवक सोमवार सुबह स्कूल आती-जाती छात्राओं के साथ छेड़छाड़ कर रहा था। आरोपी को काफी देर से छेड़खानी करते देख आसपास के लोगों ने उसे दबोच लिया। इसके बाद आरोपी की जमकर धुनाई कर उसे भी पुलिस के हवाले कर दिया गया। आरोपी खालापार का बताया जा रहा है, जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

युवती से छेड़छाड़, चार के खिलाफ एफआईआर
वहीं मीरापुर में थाना क्षेत्र के गांव कैथोड़ा निवासी महिला ने गांव के ही चार युवकों पर बेटी से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। पीड़िता का कहना है कि गांव के ही चार युवक उसकी बेटी के साथ लगभग रोज ही आते-जाते समय छेड़छाड़ करते हैं। आरोप है कि सोमवार सुबह भी आरोपियों ने उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ की। युवती के विरोध करने पर आरोपियों ने उसके कपड़े फाड़ दिए। किसी तरह बचकर भागी युवती ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिस पर पीड़िता की मां ने थाने पहुंचकर चारों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें