फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ के ब्रह्मपुरी में छत से कूदी सेवानिवृत्त प्रिंसिपल की बेटी, मौत

Thu, 17 Sep 2020 01:23 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
मेरठ के ब्रह्मपुरी में सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य की बेटी ने छत से कूदकर जान दे दी। परिजन शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी करने में थे, तभी पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेजा।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी सुभाष अत्री के अनुसार, ब्रह्मपुरी के लोधो की फूल मंडी में सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य डालचंद परिवार संग रहते हैं। बुधवार को उनकी बेटी पिंकी (30) ने मकान की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। उसकी मौके पर मौत हो गई।

परिजन पुलिस को सूचना दिए बिना ही बेटी के अंतिम संस्कार की तैयारी में लग गए। पड़ोसी की सूचना पर ब्रह्मपुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिनजनों के बयान लिए। पुलिस का दावा है पीड़ित परिवार पहले पिंकी के छत से गिरने की बात बता रहा था। फिर  मनोरोगी होने के कारण पिंकी के छत से कूदने की बात बताई।
विज्ञापन


पुलिस ने मामले को संदिग्ध मानते हुए शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। वहीं, टीपी नगर क्षेत्र में बुधवार को बिट्टू नामक युवक सीढ़ी से गिर गया। उसे गंभीरावस्था में हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें