फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाॅकडाउन में घर के अंदर नमाज पढ़ने को लेकर दारुल उलूम देवबंद ने जारी किया फतवा, कही ये बात

Thu, 02 Apr 2020 04:30 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवबंद
विज्ञापन
घरों में नमाज अदा करते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सहारनपुर के इस्लामिक शिक्षण संस्था दारुल उलूम देवबंद ने कोरोना वायरस को लेकर चल रहे लाॅकडाउन को देखते हुए फतवा जारी किया है। जिसमें घर में नमाज पढ़ने और सोशल डिस्टेंसिंग करने को सही बताया गया है।
विज्ञापन


फतवा लेने वाले व्यक्ति ने दारुल उलूम के मुफ्तियों की खंडपीठ ने पूछा कि फिलहाल देश के जो हालात हैं और कोरोना वायरस महामारी का प्रकोप फैला हुआ है। क्या ऐसी परिस्थितियों में मस्जिद के अंदर नमाज पढ़ना ठीक है या नहीं। 
 


इस पर दारूल उलूम की इफ्ता कमेटी ने फतवे का जवाब देते हुए कहा कि फिलहाल जो देश के हालात हैं उस परिस्थितियों में मस्जिद के अंदर नमाज पढ़ना ठीक नहीं है। 
विज्ञापन


फतवे में बताया गया है कि घर के अंदर या बैठक में नमाज पढ़ सकते हैं और ज्यादा भीड़ भी न लगाएं, सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रखें। क्योंकि जब तक कोरोना वायरस का प्रकोप खत्म नहीं होता तब तक सभी को इसका और सरकार के तमाम निर्देशों का कड़ाई के साथ पालन करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें