फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: लाॅकडाउन के बीच ट्रैक्टर ट्राॅली से जबरन आलू उतरवाने पर दरोगा सस्पेंड, इंस्पेक्टर समेत चार पर बैठी जांच

Thu, 26 Mar 2020 09:11 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मेरठ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाॅकडाउन के दौरान मेरठ में ब्रह्मपुरी थाने के दरोगा और सिपाहियों ने मंडी जा रहे किसान से अभद्रता की बल्कि उसकी ट्रैक्टर ट्राॅली से जबरन एक कट्टा आलू भी उतरवा लिया। शिकायत पर एसएसपी ने दरोगा श्यामसिंह को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया। वहीं इस्पेक्टर ब्रह्मपुरी समेत चार सिपाहियों पर जांच बैठा दीहै।

विज्ञापन


परीक्षितगढ़ के बहरामपुर गांव निवासी नितिन चैधरी अपने एक साथी को लेकर ट्रैक्टर ट्राॅली से आलू नवीन मंडी लेकर जा रहे थे। दिल्ली रोड स्थित चेकपोस्ट पर पुलिसकर्मियों ने उनका ट्रैक्टर रुकवा लिया।

आरोप है कि चेकिंग के दौरान न सिर्फ एक कट्टा आलू  भी उतरवा लिया बल्कि उससे अभद्रता की गई। किसान ने सरकार की गाइडलाइन का हवाला देते हुए मंडी में जाने की गुहार लगाई। लेकिन पुलिसकर्मी अपनी हरकतों से बाज नहीं आए।
विज्ञापन


आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने ट्रैक्टर ट्राॅली से जबरन आलू उतरवाने शुरू कर दिए। किसान के विरोध करने पर आलू से भरा एक कट्टा उतार लिया। इस संबंध में इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी रघुराज सिंह से बात की गई तो उन्होंने आलू से भरा कट्टा वापस दिलाने की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया। शिकायत पर एसपी सिटी डाॅ एएन सिंह ने इसकी रिपोर्ट एसएसपी को सौंप दी।

आपातकाल स्थिति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं एसएसपी
एसएसपी अजय साहनी ने इस संबंध में बताया कि यह आपातकालीन स्थिति है। पुलिस की अग्निपरीक्षा है। पुलिस की कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।किसान से अभद्रता करने पर दरोगा को सस्पेंड कर उसे गैर जिले में ट्रांसफर किया जा रहा है। इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी और चार सिपाहियों के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दीगई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें