फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: दवा लेने अस्पताल पहुंचा कोरावायरस का संदिग्ध मरीज, जांच का नाम सुनते ही हुआ गायब़, तलाश में जुटी पुलिस

Wed, 25 Mar 2020 05:52 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
लॉकडाउन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

मेरठ से सटे हस्तिनापुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब कोरोनावायरस के लक्षणों वाला संदिग्ध मरीज दवा लेने के लिए पहुंचा। इस युवक से चिकित्सकों ने जांच कराने की बात कही तो वह डाॅक्टरों को चकमा देकर भाग निकला। उसे काफी तलाश किया गया लेकिन उसे अभी तक नहीं ढूंढा जा सका।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार क्षे़त्र निवासी एक युवक बुधवार दोपहर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा, जहां उसने चिकित्सक को बताया कि उसे पिछले कुछ दिन से खांसी जुकाम और बुखार की शिकायत है। चिकित्सक ने जांच पड़ताल के बाद युवक में कोरोना के संदिग्ध लक्षण दिखने के बाद उसे कोरोनावायरस की जांच कराने की बात कही। इसके बाद युवक वहां से उठ गया और अस्पताल से गायब हो गया। 

मौजूद स्वास्थ्य टीम ने उसे काफी तलाश किया लेकिन वह नहीं मिला। वहीं सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम कस्बे में पहुंची और युवक के बारे में जानकारी की लेकिन वह नहीं मिला। वहीं युवक में कोरोना के लक्षण दिखने की जानकारी लगते ही क्षेत्र में दहशत फैल गई। लोग अपने घरों में बंद हो गए। पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें