फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरिंदे ने छात्रा को ईख के खेत में खींचा, जबरन दुष्कर्म की कोशिश

Mon, 01 May 2017 08:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
छात्रा से रेप की कोशिश
विज्ञापन
मेरठ में परतापुर थाना क्षेत्र के चंदसारा गांव में सोमवार को सुबह गोबर डालने जा रही एक किशोरी को दरिंदे ने जबरन ईख के खेत में खींच लिया और दुष्कर्म का प्रयास किया। गांव के युवक मित्रसेन उर्फ़ टीटू ने जैसे ही युवती को अकेले आते देखा तो उसने पहले पीछा किया फिर जबरन ईख के खेत में खींच लिया। इसके बाद युवती ने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने युवक को मौके पर ही दबोच लिया और जमकर पिटाई कर दी। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास

किशोरी को जबरन ईख के खेत में खींचा
इसके बाद युवक ने अपने परिजनों व दोस्तों के साथ मिलकर पीड़ित युवती के परिजनों पर लाठी डंडों से हमला बोल दिया, जिसमें युवती के चचेरे भाई आशीष और योगेश व माँ गंगावती घायल हो गए। वहीं गांव के लोगों ने डायल 100 नंबर पर सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस को देख आरोपी भाग गए। युवती के परिजनों ने बताया कि आरोपी युवक ग्राम प्रधान बाल किशोर त्यागी का भतीजा है जो कि पहले भी गांव की युवती से छेड़छाड़ कर चुका है और पीटा भी है। लेकिन हर बार उसका चाचा उसे बचा लेता हैं। 

छात्रा की उम्र 16 वर्ष है और वह 11 वीं कक्षा में पढ़ती हैं। बताया जा रहा है कि युवती काफी दहशत में हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द से जल्द आरोपी को पकड़ लिया जाएगा। उसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें