अवैध कट बने मुसीबत
स्पीड ब्रेक न होना, मानक के विरुद्ध हाईवे पर कट होना, यातायात नियमों का पालन न करना, दोपहिया वाहन पर हेल्मेट न लगाना, कार में चालक के द्वारा सीट बेल्ट न लगाना हादसों के बड़े कारणों में है।
कोहरे से पहले बनाएंगे यह व्यवस्था
कमिश्नर, डीएम, आईजी, एसएसपी, एसपी ट्रैफिक मीटिंग करके ब्लैक स्पॉट पर मंथन कर चुके है। सीओ ट्रैफिक अमित कुमार राय ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस का मकसद है कि जिले में कोई ब्लैक स्पॉट न हो। कोहरे में हादसे ज्यादा होते है, जिसके चलते यातायात पुलिस ब्लैक स्पॉट पर जाकर स्थिति का जायजा ले रही है। जहां ये ब्लैक स्पॉट है, वहां के संबंधित थाना पुलिस को अवगत कराया है।
1. ब्लैक स्पॉट पर रिफलेक्टर लगवाएंगे।
2. जिस मोड़ या कट पर हादसे होते है, वहां पर धीरे चलें, अंधा मोड़ या दुर्घटना से सावधान जैसे बोर्ड लगाएंगे।
3. जहां-जहां हाईवे पर ब्लैक स्पॉट है, वहां स्पीड ब्रेकर या बैरियर लगाने का काम यातायात पुलिस करेंगी।
4. कई मोड़ ऐसे है, जहां पर आमने सामने वाहन आने से अक्सर हादसे होते है। वहां पर डिवाइडर बनवाएंगे।
5. लोगों को जागरूक करने के लिये हेल्मेट, सीट बेल्ट लगाकर ड्राइविंग करने और यातायात के नियमों के पालन करने के साइन बोर्ड हाईवे पर और लगाएंगे।