फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पुलिस ने पिस्टल और तमंचे पर डांस करने वाले अपराधी का तोड़ा पैर, वीडियो हुई थी वायरल

Wed, 21 Apr 2021 08:22 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में पिस्टल-तमंचे लेकर डांस करने वाले एक युवक का पैर पुलिस ने तोड़ दिया।
विज्ञापन
dance with pistol - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में पिस्टल-तमंचे लेकर डांस करने वाले एक युवक का पैर पुलिस ने तोड़ दिया। बाद में पुलिस ने उसका प्राथमिक उपचार कराया। पुलिस ने कहा कि आरोपियों की वीडियो वायरल हुई थी। सारिक-सलमान गैंग से जुड़े युवकों ने एक मकान की छत पर चढ़कर पिस्टल और तमंचे के साथ डांस किया था। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

विज्ञापन


इस मामले में पुलिस ने जांच की गई तो पता चला कि तमंचे और पिस्टल पर डांस करने वाले सलमान गैंग से जुड़े हैं। मंगलवार को पुलिस ने एक आरोपी अरशद निवासी कोतवाली को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया है कि आरोपी पुलिस टीम को देखकर भाग रहा था। उसकी घेराबंदी की गई तो उसने पुलिस की टीम पर गोली चला दी है। पुलिस ने आरोपी को दौड़कर पकड़ लिया। इसी दौरान उसके पैर में फ्रैक्चर आ गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पंचायत चुनाव 2021: राजनीति में सक्रिय भूमिका निभा रहीं महिलाएं, इस बार 37 फीसदी गांवों में बनेगी सरकार
विज्ञापन


सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया का कहना है कि सलमान गैंग से जुड़े सभी आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। आरोपी से काफी पूछताछ की गई। उसने कुछ महत्वपूर्ण जानकारी दी है। बताया गया है कि सलमान और सारिक दोनों शातिर बदमाश है। एक-दूसरे के गैंग से जुड़े हुए लोगों को मारने की प्लानिंग बना रहे हैं। इसको लेकर पुलिस सतर्क हो गई।

यह भी पढ़ें: भयावह स्थिति: कोरोना ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, पश्चिमी यूपी में एक दिन में मिले 2588 नए मरीज, लोगों में फैल रही दहशत

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें