पुलिस के अनुसार शोभापुर गांव निवासी गोपीचंद (35) पुत्र ताराचंद को कुछ लोगों ने बुधवार शाम को फोन करके बुलाया था। आरोप है कि गांव के बीच में मनोज, कपिल, आशीष और सुनील ने गोपीचंद पर गोलियां बरसा दीं। जिसमें गोपी को छह गोलियां लगीं थी। वारदात की सूचना पर एसएसपी मंजिल सैनी फोर्स लेकर पहुंचीं थी। गंभीर रूप से घायल गोपीचंद को केएमसी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां तीन घंटे बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/