फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: डेयरी कर्मचारी का शव पंखे से लटका मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के सरस्वती लोक स्थित लवकुश मार्केट में शुक्रवार रात डेयरी पर काम करने वाले नूरनगर निवासी मनीष (20) का शव डेयरी के ऊपर बने कमरे में पंखे से लटका मिला। डेयरी संचालक हिमांशु पाल ने शव पंखे से लटका देखा तो शोर मचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। हालांकि अभी तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि नूरनगर निवास मनीष काफी समय से गढ़वाल डेयरी पर काम कर रहा था। दोपहर के समय वह एक कार्यक्रम में शामिल होकर आया था। इसके बाद वह डेयरी के ऊपर बने कमरे में जाकर सो गया था। देर शाम तक वह नीचे नहीं आया। डेयरी संचालक ने ऊपर जाकर देखा तो उसका शव कमरे में पंखे से फंदे से लटका मिला। शव को लटका उसने शोर मचाया। आसपास के दुकानदार मौके पर पहुंचे।
सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम को बुलाकर जांच कराई। टीम ने कमरे का निरीक्षण किया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने मनीष के मोबाइल को कब्जे में ले लिया। घटना की सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। बेटे का शव देखकर परिजनों का रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन

परिजनों ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले ही वह नई बाइक खरीदकर लाया था। उसकी सुबह के समय परिजनों से बात हुई थी। सीओ का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। मोबाइल की जांच की जा रही है। फिलहाल परिजनों ने भी कोई तहरीर नहीं दी है। पुलिस जांच पड़ताल में लगी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें