फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंस्टाग्राम पर डेयरी संचालक के बेटे को जान से मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। नगर के मेरठ रोड निवासी एक डेयरी संचालक के पुत्र को इंस्टाग्राम पर जान से मारने की धमकी दी गई। युवक द्वारा संदिग्ध अकाउंट को ब्लॉक करने पर आरोपी ने उसके दोस्त को भी धमकी भरे संदेश भेजे और मोटी रकम का लालच देकर युवक को बुलाने का प्रयास किया। पीड़ित के परिजनों ने थाने में तहरीर देकर बेटे की सुरक्षा की मांग की है।
विज्ञापन

मेरठ रोड निवासी शौकत अली पुत्र अलीहसन पशुओं की डेयरी संचालित करते हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार सुबह उनके पुत्र शाहरुख मलिक को इंस्टाग्राम पर सना मिर्जा नाम की एक आईडी से धमकी भरा संदेश मिला। शाहरुख ने इसे किसी शरारती तत्व की करतूत समझते हुए तुरंत ब्लॉक कर दिया। कुछ देर बाद शाहरुख के दोस्त गौरव शर्मा की इंस्टाग्राम आईडी पर भी उसी अकाउंट से धमकी भरे मेसेज आए।
आरोप है कि गौरव को शाहरुख को बताए गए पते पर लेकर आने के बदले मोटी रकम देने का लालच दिया गया और कहा गया कि शाहरुख को जान से मारने में मदद करे। इस घटना के बाद पीड़ित परिवार दहशत में है। शौकत अली ने थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई और बेटे की सुरक्षा की मांग की है।
विज्ञापन

सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल का कहना है कि तहरीर के आधार पर इंस्टाग्राम आईडी की जांच कराई जा रही है। सर्विलांस की मदद से जल्द ही आरोपी की पहचान कर ली जाएगी और उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें