मेरठ। गोरखपुर में पुलिस ट्रेनिंग स्कूल में अव्यवस्थाओं के खिलाफ हुए विरोध के बाद पूरे प्रदेश में पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में व्यवस्थाओं को देखने के लिए अधिकारियों को लखनऊ से निर्देश मिले। इसके बाद एडीजी मेरठ जोन भानू भास्कर ने हापुड़ रोड स्थित धन सिंह कोतवाल पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन
धन सिंह कोतवाल पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में करीब 1600 आरक्षी ट्रेनिंग ले रहे हैं। बारिश की वजह से बुधवार को आरक्षियों की ट्रेनिंग नहीं हो सकी। मैस में रखी सब्जी और पानी की व्यवस्था एडीजी ने देखी। इस दौरान केंद्र के पुलिस अधिकारियों में अफरातफरी मच गई। एडीजी ने निर्देश दिए किसी भी तरह की दिक्कत आरक्षियों को नहीं होनी चाहिए। सभी सुविधाएं और उच्च क्वालिटी का भोजन मुहैया कराया जाए। उन्होंने मैस को देखने के बाद रहने की व्यवस्थाओं को देखा गया। इसके अलावा भूलभूत व्यवस्थाओं के बारे में भी जानकारी की।एडीजी ने समय-समय पर निरीक्षण करने की बात कही है।