फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां के निधन पर गया था डेयरी संचालक का परिवार, घर से नकदी और जेवरात चोरी कर ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
मां के निधन पर गया था डेयरी संचालक का परिवार, घर से नकदी और जेवरात चोरी कर ले गए चोर
विज्ञापन

गंगानगर। मवाना रोड स्थित एक कॉलोनी में बदमाशों ने शनिवार रात लाखों रुपए का सामान चोरी कर लिया। मां के निधन पर अपने मूल निवास गए डेयरी संचालक के बंद मकान को निशाना बनाकर बदमाशों ने लाखों का माल चोरी कर लिया।
इंचौली थाना क्षेत्र में कस्तला गांव के मूल निवासी सुंदर सिंह नागर गंगानगर थाना क्षेत्र की मवाना रोड स्थित शिवलोक कालोनी में सपरिवार रहते हैं। गंगानगर डी-ब्लाक में उनकी डेयरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुंदर सिंह ने बताया कि शनिवार को उनकी माता संतोष देवी का निधन हो गया था। इसके चलते वह पत्नी व बच्चों के साथ घर पर ताला लगाकर गांव चले गए। रविवार तड़के उन्हें पड़ोसियों ने मकान के मेन गेट का ताला टूटे होने की सूचना दी। सुंदर सिंह शिवलोक कालोनी पहुंचे। घर में दोनों कमरों और अंदर अलमारियों के ताले तोड़कर चोरी की गई। पीड़ित के मुताबिक घर से 1.38 लाख रुपये की नकदी के अलावा सोने-चांदी के जेवरात और अन्य सामान चोर ले गए हैं। पीड़ित डेयरी संचालक ने थाने पहुंचकर तहरीर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें