फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर के फैजाबाद में फटा सिलेंडर, महिला झुलसी, एक लाख का सामान जलकर राख

Sun, 08 Mar 2020 09:23 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सहारनपुर के गांव फैजाबाद में छप्परनुमा घर में आग लगने से उसमें रखे गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया। हादसे में एक महिला बुरी तरह से झुलस गई। इस हादसे में करीब एक लाख रुपये का घरेलू सामान भी जलकर नष्ट हो गया। ग्रामीणों की भीड़ ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया। सूचना मिलने पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। 

विज्ञापन


हादसा शनिवार की आधी रात में करीब सवा 12 बजे हुआ। गांव फैजाबाद निवासी सईद पुत्र मनीरा अपने परिवार के साथ अपने छप्पर के बने घर में सोया हुआ था। अचानक घर में आग लग गई। जब तक सईद और उसके परिवार के लोगों की आंख खुली और उन्होंने शोर मचाकर लोगों को मदद के लिए बुलाया, तब तक अंदर रखे गैस सिलेंडर ने भी आग पकड़ ली और उसमें विस्फोट हो गया। 

इस दौरान ताहिर की पत्नी रसीला उसकी चपेट में आकर झुलस गई। सूचना मिलने पर थाना मिर्जापुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। सईद व उसके पुत्र ताहिर ने बताया, कि उनका करीब एक लाख रुपये की कीमत का सामान जलकर नष्ट हो गया। ग्राम प्रधान चौधरी मोहम्मद सलीम ने पीड़ित परिवार के लिए प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें