फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कार की टक्कर से साइकिल सवार की मौत

Sat, 06 Dec 2025 08:32 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
छपार । हाइवे पर बरला इंटर कालेज के सामने एक साइकिल में पीछे से आई स्कार्पियो कार ने टक्कर मार दी। जिससे साइकिल सवार घायल हो गया। कार चालक कार सहित भाग गया। घायल की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक के पुत्र ने एक सप्ताह बाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

गांव रेत्ता नगला निवासी कवल सिंह साइकिल पर किसी कार्य से 28 नवंबर को शाम के समय बरला गया था। जब वह वापस लौट रहा था तो बरला इंटर कॉलेज के सामने रुड़की की ओर से तेजगति से आ रही स्कार्पियो कार ने टक्कर मार दी थी। जिससे साइकिल सवार गंभीर घायल हो गया।
चालक कार सहित भाग गया था। घायल को जिला चिकित्सालय से मेरठ ले गया था। एक प्राइवेट नर्सिंग होम में अगले दिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। थाना पुलिस ने बताया कि मृतक के पुत्र अंकित ने अज्ञात कार चालक के विरुद्ध थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें