फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: एसओ के आश्वासन के बाद छपार टोल से लौटे कर्मचारी

Sat, 06 Dec 2025 08:31 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
छपार। दिल्ली-दून हाईवे के छपार टोल से हटाए गए कर्मचारियों को एसओ ने समझा बुझाकर शांत किया। एसओ के आश्वासन पर धरना समाप्त किया गया। सोमवार तक समाधान का भरोसा दिया गया है।
विज्ञापन

हाईकोर्ट के आदेश पर वीकेएम कंपनी ने टोल को अपने कब्जे में कर डेढ़ सप्ताह पूर्व टोल वसूली शुरू कर दी थी। कर्मचारियों का कहना था कि उन्होंने जो सूची दी थी उन कर्मचारियों को नहीं रखा गया है।
कर्मचारियों का आरोप है कि जो 29 कर्मचारी रखे गए है लेकिन उनके साथी इस सूची में नहीं है। शुक्रवार रात छपार थाने के प्रभारी मोहित सहरावत धरने पर पहुंचे ओर सोमवार तक समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद कर्मचारियों ने धरना समाप्त कर दिया। शुभम कुमार ने बताया कि थाना प्रभारी के ठोस आश्वासन पर धरना समाप्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें