फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: खेल विवि से साइकिल रैली निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय की ओर से गांधी जयंती पर साइकिल रैली निकाली गई। रैली का नेतृत्व कुलपति मेजर जनरल दीप अहलावत ने किया। रैली की शुरुआत खेल विश्वविद्यालय के अस्थायी कार्यालय सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय से की गई। यह यात्रा सलावा स्थित निर्माणधीन विश्वविद्यालय कैंपस से होते हुए वापस कृषि विश्वविद्यालय पर आकर रुकी। रैली शुरू होने से पूर्व कुलपति और प्रतिभागियों ने महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके आदर्शों, सादगी, सेवा और राष्ट्र समर्पण को नमन किया। इस दौरान विवि के शिक्षक डॉ. सत्येंद्र, प्रो. योगेश कुमार और डॉ. पूनम भंडारी सहित छात्र-छात्राओं और कर्मचारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

कुलपति मेजर जनरल अहलावत ने कहा कि साइकिल रैली का उद्देश्य युवाओं में अनुशासन, स्वच्छता और समाजसेवा की भावना जागृत करना रहा। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे विकसित भारत प्रश्नोत्तरी-2026 में बड़ी संख्या में पंजीकरण कराएं और विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग से जुड़कर विकसित भारत के निर्माण में योगदान दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें