फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अनियंत्रित कार सड़क किनारे खाई में गिरी

विज्ञापन
सरूपुर। ​खिवाई मोड पर खाई में गिरी कार । संवाद
विज्ञापन
सरूरपुर (मेरठ)। मेरठ-बड़ौत मार्ग एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में गिर गई। कार में बच्चों समेत सात लोग सवार थे। गनीमत रही कि किसी कोई चोट नहीं लगी। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह परिवार के सभी सदस्यों को कार से सुरक्षित बाहर निकाला।
विज्ञापन

हरियाणा के जिला करनाल की शिव कॉलोनी चौक निवासी मनोज मित्तल मनीषा, रमन, जिया, धनराज, मैट्टो व पारस मेरठ में अपनी मौसी की लड़की की शादी में शामिल होने जा रहे थे। जैसे ही वह खिवाई मोड़ के पास पहुंचे तो कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में गिर गई। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। राहगीरों ने घटना की सूचना थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी कार सवार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। थाना प्रभारी अजय शुक्ला ने बताया कि चालक को नींद की झपकी लगने से घटना हुई। किसी भी सवार को कोई चोट नहीं लगी है। कार को बाहर निकला गया। इसके बाद सभी सवार अपने गंतव्य की ओर चले गए।

सरूपुर। खिवाई मोड पर खाई में गिरी कार । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें