साइबर सेल में तैनात एक्सपर्ट सब इंस्पेक्टर राघवेंद्र सिंह ने बताया कि त्योहारों के समय सोशल साइटों पर साइबर ठग बेहद सक्रिय हैं। ऐसे में किसी भी अनजान मेसेज, लिंक, फोटो, वीडियो आदि को क्लिक करने से बचें।
ऑफर वाली मशीन के नाम पर बीस हजार रुपये ठगे
कंकरखेड़ा क्षेत्र के रघु ने बताया कि ऑनलाइन मशीन के खरीदारी के लिए सोशल मीडिया पर ऑफर देखा था। इसके बाद लिंक पर क्लिक किया। बाद में खाते से 20 हजार रुपये की राशि कट गई। दोबारा लिंक भेजकर भी ठगी का प्रयास किया गया।
आईफोन खरीदने के लिए क्लिक किया लिंक, खाता हुआ खाली
दौराला क्षेत्र के रहने वाले युवक ने बताया कि उसने ऑफर पर आईफोन खरीदने के लिए एक लिंक खोला तो खाते से 40 हजार रुपये की रकम उड़ा दी गई। उसने साइट पर पड़े नंबरों पर कॉल करने का प्रयास किया तो सभी नंबर भी बंद मिले।
इन बातों का रखें ध्यान
-किसी को आधार कार्ड या पैन कार्ड का विवरण न भेजें
-किसी नए लिंक पर क्लिक न करें, आपकी निजी जानकारी ठगों को मिल सकती है
-किसी ऑफर या इनाम के झांसे में न आएं
-किसी को ओटीपी न बताएं, बैंक संबंधी डिटेल न दें
-वीडियो कॉल पर न्यूड वीडियो से भी सावधान रहें
-रात में सोते समय मोबाइल पर इंटरनेट बंद करना भी ठगी से बचाता है
-अनावश्यक एप डाउनलोड करने से बचें
-ठगी होते ही 1930 टोल फ्री नंबर पर कॉल करें
-cybercrime.gov.in पर भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं
त्योहारी सीजन में लोगो खुद ही ज्यादा जागरूक होने की जरूरत है। साइबर सेल के माध्यम से लोगो को लगातार बताया जा रहा है कि फोन पर कोई जानकारी साझा न करें और न ही किसी लिंक को झांसे में आकर क्लिक करें नहीं तो ठगी का शिकार हो सकते हैं। - अनित कुमार, एसपी क्राइम