फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: चारधाम यात्रा के नाम पर साइबर ठगी का खतरा, DIG ने किया सतर्क, फर्जी हेलिकॉप्टर बुकिंग से ऐसे बचें

Wed, 06 May 2026 02:07 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

Char Dham Yatra advisary: चारधाम यात्रा और पर्यटन सीजन में फर्जी हेलीकॉप्टर बुकिंग और टूर पैकेज के नाम पर साइबर ठगी बढ़ रही है। मेरठ रेंज के डीआईजी ने श्रद्धालुओं को केवल अधिकृत वेबसाइट से ही बुकिंग करने की सलाह दी है।

विज्ञापन
चार धाम यात्रा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गर्मी की छुट्टियों और चारधाम यात्रा के शुरू होते ही पर्यटन और यात्रा बुकिंग के नाम पर ऑनलाइन साइबर ठगी के मामले बढ़ने लगे हैं। इसे देखते हुए मेरठ रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक कलानिधि नैथानी ने श्रद्धालुओं और पर्यटकों से सतर्क रहने की अपील की है।

विज्ञापन


फर्जी वेबसाइट और सोशल मीडिया से जाल
डीआईजी ने बताया कि गर्मियों में बड़ी संख्या में लोग पर्यटन स्थलों और उत्तराखंड की चारधाम यात्रा पर जाते हैं। इसी का फायदा उठाकर साइबर ठग फर्जी वेबसाइट और सोशल मीडिया विज्ञापनों के जरिए लोगों को निशाना बना रहे हैं। इस संबंध में Indian Cyber Crime Coordination Centre ने भी अलर्ट जारी किया है।

डीआई जी कलानिधि नैथानी, चार धाम यात्रा - फोटो : अमर उजाला
हेलीकॉप्टर बुकिंग के नाम पर ठगी
पुलिस के अनुसार ठग चारधाम यात्रा और पर्यटन स्थलों के नाम से मिलती-जुलती फर्जी वेबसाइट बनाकर हेलीकॉप्टर टिकट, होटल और टूर पैकेज बुकिंग के नाम पर लोगों से पैसे ऐंठ रहे हैं। कई मामलों में श्रद्धालु और पर्यटक ठगी का शिकार भी हो चुके हैं।

अधिकृत वेबसाइट से ही करें बुकिंग
उत्तराखंड सरकार ने चारधाम हेलीकॉप्टर बुकिंग के लिए केवल अधिकृत वेबसाइट heliyatra.irctc.co.in निर्धारित की है। इसके अलावा राज्य पर्यटन विभाग ने 8394833833 आधिकारिक व्हाट्सएप नंबर जारी किया है, जिस पर 'Yatra' संदेश भेजकर पंजीकरण और अन्य जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

चार धाम यात्रा। - फोटो : अमर उजाला।
ऐसे देते हैं साइबर ठगी को अंजाम
साइबर ठग सोशल मीडिया विज्ञापन और फर्जी वेबसाइट के माध्यम से खुद को ट्रैवल एजेंट बताकर संपर्क करते हैं। वे 30 प्रतिशत तक छूट, आखिरी सीट या वीआईपी एक्सेस का लालच देकर तुरंत भुगतान करने का दबाव बनाते हैं। इसके बाद फर्जी यूपीआई आईडी या क्यूआर कोड भेजकर पैसे मंगाए जाते हैं और रकम मिलते ही संपर्क खत्म कर दिया जाता है या नकली टिकट भेज दिया जाता है।

यह भी पढ़ें: जनगणना 2027: सात कल से खुद भर सकेंगे जानकारी, मेरठ में 22 मई से घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक
विज्ञापन

पुलिस को दिए गए निर्देश
डीआईजी ने सभी जिलों की पुलिस को निर्देश दिए हैं कि
-साइबर ठगी के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया जाए
-फर्जी वेबसाइट और सोशल मीडिया विज्ञापनों को हटवाया जाए
-संदिग्ध बैंक खातों और यूपीआई आईडी को तुरंत फ्रीज कराया जाए
-आम लोगों के लिए जरूरी सावधानियां
-बुकिंग केवल अधिकृत वेबसाइट से ही करें
-सोशल मीडिया या व्हाट्सएप ऑफर पर भरोसा न करें
-किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचें
-ठगी होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें