फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनगणना 2027: कल से खुद भर सकेंगे जानकारी, मेरठ में 22 मई से घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक

Wed, 06 May 2026 12:05 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

Census 2027: मेरठ समेत उत्तर प्रदेश में जनगणना 2027 की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 7 से 21 मई तक नागरिक खुद पोर्टल पर जानकारी भर सकेंगे, जबकि 22 मई से प्रगणक घर-घर जाकर सर्वे करेंगे।

विज्ञापन
जनगणना 2027 के सवाल - फोटो : adobe stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ जनपद समेत पूरे उत्तर प्रदेश में 15 साल बाद जनगणना-2027 का बिगुल बज गया है। इस बार की जनगणना पूरी तरह डिजिटल होगी जिसमें नागरिकों को अपनी जानकारी खुद दर्ज करने (सेल्फ-एन्युमरेशन) की आजादी दी गई है।

विज्ञापन


7 से 21 मई के बीच आप घर बैठे मोबाइल या लैपटॉप से अपनी डिटेल्स पोर्टल पर अपलोड कर सकते हैं। इसके बाद 22 मई से प्रगणकों की टीम आपके घर दस्तक देगी। पिछली बार 2011 में हुई जनगणना के दौरान मेरठ जिले की आबादी 34 लाख, 43 हजार 689 थी।

इनमें पुरुषों की संख्या 18 लाख 25 हजार 658 थी जबकि महिलाओं की आबादी 16 लाख 18 हजार 31 थी। लिंगानुपात 886 (प्रति हजार पुरुषों पर महिलाएं) था। अनुमान है कि अब जिले की आबादी करीब 42 से 44 लाख हो सकती है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: मेरठ मे अवैध शस्त्र फैक्टरी का भंडाफोड़, BCA छात्र करता था सप्लाई, मौसी के घर छिपाए हथियार, चार गिरफ्तार

जनगणना को दो हिस्सों में बांटा है
पहला चरण (22 मई - 20 जून): इसमें केवल मकानों की लिस्टिंग होगी और घर की सुविधाओं (बिजली, पानी, वाहन आदि) पर 33 सवाल पूछे जाएंगे।
दूसरा चरण (फरवरी 2027): अगले साल फरवरी में व्यक्तियों की असल गिनती होगी। खास बात यह है कि इस बार 1931 के बाद पहली बार जातिगत जनगणना भी की जाएगी। 

पोर्टल पर खुद कैसे बनें डिजिटल प्रगणक: आप se.census.gov.in पर जाकर खुद रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। बस अपना मोबाइल नंबर और परिवार के मुखिया का नाम दर्ज करें। ओटीपी वेरिफिकेशन के बाद मांगी गई जानकारियां भरें। फॉर्म सबमिट होते ही आपको 11 अंकों का एक SE-ID मिलेगी जिसे संभाल कर रखें। जब प्रगणक घर आएं, तो बस उन्हें यह नंबर दिखा दें।
विज्ञापन

याद रखें ये खास बातें 
रसोई का नियम: एक ही किचन में खाना खाने वाले लोग एक परिवार माने जाएंगे। 
180 दिन का पैमाना: आपकी गिनती उसी शहर में होगी जहां आप कम से कम 6 महीने से रह रहे हैं। 

पहले चरण में पूछे जाएंगे 33 सवाल 
मकान नंबर, निर्माण सामग्री (फर्श, दीवार, छत), मकान का उपयोग और स्थिति, परिवार और सदस्यों की संख्या, मुखिया का नाम, सामाजिक वर्ग, पानी, बिजली, शौचालय, रसोई की सुविधा, गैस कनेक्शन, मोबाइल फोन,  इंटरनेट, टीवी, कंप्यूटर, वाहन, घर में उपयोग होने वाला मुख्य अनाज और मोबाइल नंबर आदि।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें