- देर रात तक कॉलेजों की कटऑफ का होता रहा इंतजार
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) ने रविवार की देर रात कैंपस की कटऑफ जारी कर दी है। वहीं, संबद्ध कॉलेजों में स्नातक की पहली कटऑफ अभी जारी नहीं हो सकी। डीएसडब्ल्यू का कहना है कि कटऑफ बनाने का काम कंपनी का है। तैयार होने पर देर रात तक जारी कर दी जाएगी।
डीएसडब्ल्यू प्रो. भूपेंद्र सिंह ने बताया कि पहली कटऑफ में शामिल छात्र-छात्राएं अपने लॉगिन आईडी से पंजीकरण फार्म व ऑफर लेटर डाउनलोड करेंगे। पंजीकरण फार्म व ऑफर लेटर के साथ शैक्षिक प्रमाणपत्रों की फोटो कॉपी और मूल कॉपी लेकर प्रवेश लेने के लिए संबंधित कॉलेज पहुंचना होगा। पहली कटऑफ लिस्ट में शामिल अभ्यर्थी 27 जुलाई तक प्रवेश ले सकेंगे। उन्होंने बताया कि जो विद्यार्थी पहली कटऑफ में शामिल होने के बाद भी प्रवेश नहीं लेता है उसे ओपन मेरिट में ही प्रवेश लेने को अवसर मिलेगा। बता दें कि विवि प्रशासन ने पहले 21 जुलाई को पहली कटऑफ जारी करने की बात कही थी। तकनीकी खामियों के चलते कटऑफ जारी करने की बात कही गई थी। इसके बाद 23 जुलाई की शाम तक कटऑफ जारी करने का दावा किया, जो देर रात तक जारी नहीं हो सकी। देर रात तक अभ्यर्थी लिस्ट जारी होने का इंतजार करते रहे। उन्होंने बताया कि सीसीएसयू से संबद्ध कॉलेजों में संचालित बीए एलएलबी (पांच वर्षीय), बीकॉम एलएलबी (पांच वर्षीय) में पंजीकरण अगले आदेश तक होते रहेंगे।
सीसीएसयू में संचालित स्नातक के पाठ्यक्रमों की कटऑफ
कोर्स सामान्य ओबीसी एससी एसटी ईडब्लयूएस
बीबीए (बिजनेस एडमिनस्ट्रेशन) 85.6 76.8 72.4 68.6 63.8
बीएफए (फाइन आर्ट) 71 45.2 51 00 00
बीए एलएलबी (विधि) 90 85.8 79.6 62.8 78
बीएससी होमसाइंस 50 00 00 00 00
बीएससी ऑनर्स बायो टैक्नोलॉजी 89.2 83.6 78 00 75.2
बीकॉम ऑनर्स 87.8 78.4 68.6 00 73.4
साइक्लोजी, इंग्लिश व इकोनॉमिक्स 85.4 79 76.4 00 80
सोशलॉजी, पाॅलिटिकल व इतिहास 95.6 88.4 83 00 85
सोशलॉजी, इंग्लिश व इतिहास 87 80.4 79.6 00 75.8
उर्दू, इतिहास व इकोनॉमिक्स 53.6 00 00 00 00
संस्कृत, हिंदी व इतिहास 70.2 60 64 00 00
साइक्लोजी, हिंदी व पाॅलिटिकल 81.8 71.92 74 00 55
संस्कृत, हिंदी व सोशलॉजी 66.2 62.2 61.2 00 00
पॉलिटिकल, इंग्लिश व इकोनॉमिक्स 89 85.6 84 00 86.4
उर्दू, सोशलॉजी व पॉलि. साइंस 60.4 35.6 00 00 00
पॉलि. साइंस, इतिहास व इंग्लिश 89.8 88.8 84 00 66.8
हिंदी, साइक्लोजी व इंग्लिश 71.6 62.6 63.6 00 00
फिजिक्स, कैमिस्ट्री व मैथ 93.6 91.8 91 00 87.8
कैमिस्ट्री, बॉटनी व जूलॉजी 93.6 87.4 86.2 00 77.6
मैथ, स्टेटिक्स व इकोनॉमिक्स 84.2 81 80 00 77.2
फिजिक्स, स्टेटिक्स व मैथ 90.17 82.4 81.33 00 88.17
डिप्लोमा इन रशियन भाषा 75 00 00 00 00
सर्टिफिकेट ऑफ रशियन भाषा 83.6 67.4 68.4 00 73
सर्टिफिकेट इन फ्रैंच भाषा 75.2 61.8 54 00 68.2
डिप्लोमा इन फ्रैंच भाषा 70.4 00 00 00 00
बैचलर इन सिनेमेटोग्राफी 64.2 00 00 00 00
बेचलर इन फिल्म एंड थियेटर स्टाडीज 49.2 00 00 00 00
बीए व बीएससी आनर्स भूगोल 85.6 72.8 61 00 65.2
बीए ऑनर्स इकोनॉमिक्स 86.8 78.6 63.4 00 79
बीएससी फूड माइक्रो बायलॉजी 83.2 73.4 70.6 00 73.2
बीएससी केमिस्ट्री 87.4 81.8 73.6 00 72.2
बीए ऑनर्स इंग्लिश 90.4 81.25 75 78.33 54
बीए जेएमसी 67.6 54.25 61.4 00 63.2
बीए ऑनर्स इतिहास 89 81.4 74.2 78.33 54
बीबीए हाॅस्पिटल मैनेजमेंट 68.6 51.2 56 00 00
बीएससी ऑनर्स कंप्यूटर साइंस 84.2 78.8 74.4 79 71.8
बीए-बीएससी योगा 63.8 42.4 61 00 00