फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री के आदेश पर रजबहे पर पुलिया बनाई

विज्ञापन
गांव शाहकुलीपुर में बाढ नियंत्रण व राजस्व मंत्री के निर्देश पर सिंचाई विभाग द्वारा बनवायी गयी प? - फोटो : KITHOR
विज्ञापन
माछरा। प्रदेेश सरकार के बाढ़ नियंत्रण एवं राजस्व मंत्री ने गांव जई पुलिया सेे लेकर शाहकुलीपुर तक रजबहे के निरीक्षण किया। इसमें कई खामियां मिली थीं। मंत्री के निर्देश पर सिंचाई विभाग ने उसे पूरा कराया।
विज्ञापन

माछरा ब्लॉक क्षेत्र में बीती छह दिसंबर को प्रदेश के बाढ़ नियंत्रण एवं राजस्व मंत्री विजय कश्यप ने विधायक सत्यवीर के साथ ग्राम जई से लेकर शाहकुलीपुर गांव तक रजबहे का निरीक्षण किया था। गांव शाहकुुलीपुर में राइट अकबरपुर रजबहे की सफाई करने के निर्देश दिए। प्राइमरी पाठशाला शाहकुलीपुर के सामने केवल एक ही कुलाबे से होकर ग्रामीण निकल रहे थे। भाजपा नेता पवनवीर ने विधायक सत्यवीर त्यागी एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री विजय कश्यप से पुलिया बनवाने की मांग की। इस पर मंत्री विजय कश्यप ने तुरंत सिंचाई विभाग के अधिकारियों को रजबहे की सफाई एवं पुलिया में कुलाबे लगावाने के निर्देश दिए थे।
बाढ़ नियंत्रण एवं राजस्व मंत्री तथा विधायक सत्यवीर त्यागी के निर्देश पर शाहकुलीपुर में रजबहे की सफाई कराई तथा प्राइमरी पाठशाला के सामने नए कुलाबे लगाकर पुलिया का निर्माण कराया है। जिससे किसान अब भैंसा-बुग्गी, ट्रैक्टर-ट्रॉली आदि वाहन आराम से निकाल सकते हैं। सिंचाई विभाग के अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि इस पुलिया का निर्माण ग्राम पंचायत क्षेत्र का था लेकिन प्रदेश के मंत्री विजय कशयप एवं विधायक सत्यवीर त्यागी के निर्देश पर सिंचाई विभाग ने शाहकुलीपुर में पुलिया का निर्माण कराया है। वहीं, भाजपा नेता पवनवीर ने कहा कि उनकी शिकायत पर कार्य हुआ है। रजबहे की पटरी मार्ग को हसनपुर कलां तक चौड़ा करा दिया जाए। जिससे किसान नंगलामल शुगर मिल पर गन्ना आसानी से लेकर जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें