फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार पर जमकर बरसे अतुल

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। पीरजादागान स्थित सपा नगर अध्यक्ष सलीम अंसारी के आवास पर शनिवार को सपा नेता अतुल प्रधान ने नागरिकता संशोधन कानून (कैब) पर विरोध जताया। उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। अतुल ने कहा कि देश को भाजपा द्वारा बांटने की सियासत की जा रही है। भाजपा पूरी तरह आरएसएस के एजेंडे पर काम कर रही है।
विज्ञापन

सपा नेता अतुल प्रधान ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार देश को मुख्य मुद्दों से भटका रही है। उन्होंने कहा कि देश में असल मुद्दे किसान, बेरोजगारी, अर्थव्यवस्था, शिक्षा और स्वास्थ्य हैं। युवाओं को रोजगार नहीं है। महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। किसान आत्महत्या कर रहे हैं, उन्हें गन्ना मूल्य भुगतान नहीं किया जा रहा है। महंगाई बढ़ रही है और अर्थव्यवस्था ध्वस्त हो गई है। इन बुनियादी मुद्दों पर कोई न बोले, इसलिये भाजपा एनआरसी, सीएबी में उलझा रही है। सपा नेता ने कहा कि जनता समझ सच्चाई चुकी है। आगामी चुनाव में भाजपा का पूरी तरह से सूपड़ा साफ हो जाएगा। इस मौके पर नगर अध्यक्ष सलीम अंसारी, हाजी खालिद, शाहवेज अंसारी, सभासद साजिद हसन, शकील अहमद, जाहिद कुरैशी, सालिब अंसारी, सईद कुरैशी, इकराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें