फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सकारात्मक शक्ति से होगी संस्कृति की पहचान: आचार्य मनीष

विज्ञापन
विज्ञापन
नौचंदी मैदान स्थित दुर्गा मंदिर में हिन्दू सम्मेलन का आयोजन
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। नौचंदी मैदान स्थित दुर्गा मंदिर में हिन्दू सम्मेलन आयोजित किया। कार्यक्रम दुर्गा नगर बस्ती, नवचंडी नगर और पूर्वी मेरठ महानगर के सामूहिक प्रयासों से संपन्न हुआ। इसका उद्देश्य हिंदू समाज में बंधुता, परस्पर प्रेम और स्वाभिमान की भावना जगाना था।
विज्ञापन

आयोजन की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और मंत्रोच्चार से हुई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संचालक जतन स्वरूप ने समाज को संगठित होने पर जोर दिया। राष्ट्र सेविका समिति की डॉ. पायल अग्रवाल ने महिलाओं व युवाओं में संस्कारों के महत्व पर विचार रखे। महंत आचार्य मनीष स्वामी ने सकारात्मक शक्ति से संस्कृति की पहचान और सामाजिक समरसता से विकसित राष्ट्र निर्माण का मार्ग बताया। सम्मेलन का समापन श्री हनुमान चालीसा पाठ से हुआ जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोग सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में मुख्य संरक्षक जय प्रकाश शर्मा, अध्यक्ष देवेश त्यागी, उपाध्यक्ष नवीन अग्रवाल, सचिव पवन, कोषाध्यक्ष अंकित, पुनीत, रोहन, कीर्ति शर्मा रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें