फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: रतन स्वरूप ब्रह्मचारी की पुण्यतिथि मनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
शाकंभरी। सिद्धपीठ श्री शाकंभरी देवी धाम स्थित दद्दा आश्रम में आध्यात्मिक वातावरण के बीच संत श्री रतन स्वरूप ब्रह्मचारी की पांचवीं पुण्यतिथि श्रद्धा और वैदिक विधि-विधान के साथ मनाई गई। गत एक सप्ताह से चल रही श्रीमद्भागवत कथा एवं श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का समापन हुआ।
विज्ञापन

कथा व्यास द्वारा श्रीमद्भागवत के दिव्य प्रसंगों का रसपूर्ण वर्णन किया गया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। कथा के माध्यम से धर्म भक्ति, वैराग्य और मानव जीवन के मूल उद्देश्यों पर प्रकाश डाला गया।
अंतिम दिन श्री लक्ष्मी नारायण यज्ञ में देश के विभिन्न क्षेत्रों से पधारे वेदपाठी ब्राह्मणों एवं संत महात्माओं ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आहुति प्रदान की। अखिल भारतीय संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं शंकराचार्य आश्रम प्रभारी संत सहजानंद महाराज ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज को एकजुट करने के साथ-साथ सनातन संस्कृति को सुदृढ़ करने का कार्य करते हैं। शुक्रताल से पधारे दंडी स्वामी, स्वामी महादेव आश्रम, आचार्य सुनील दीक्षित, पंडित सुरेश शुक्ला, पंडित हिमांशु कौशिक व संजीव भारद्वाज आदि रहे। भंडारे का आयोजन भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें