फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दुकान का शटर तोड़कर लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चिलकाना। अमन कॉलोनी के निकट गांव पटनी निवासी परीक्षित सैनी की दुकान को चोरों ने निशाना बनाते हुए शटर तोड़कर लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। पीड़ित ने थाने पर दी तहरीर में बताया कि वह रात आठ बजे दुकान बंद कर घर चला गया था। देर रात करीब 2:44 बजे एक डंपर चालक ने फोन कर सूचना दी कि दुकान का शटर खुला हुआ है। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचा तो देखा कि दुकान का शटर टूटा हुआ था और अंदर रखा सामान बिखरा पड़ा था।
विज्ञापन

परीक्षित ने बताया कि दुकान में रखे पांच नए बैटरे, एक पुराना बैटरा, दो ट्रैक्टरों के पांच बैटरे, बाइक की छह बैटरी तथा एक नया इन्वर्टर समेत सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर आदि सामान चोरी कर लिया है। परीक्षित की दुकान के समीप विजय इलेक्ट्रॉनिक की दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे भी चोरों ने डंडे मार कर तोड़ रखे थे।
विज्ञापन

एएसपी सिमरन सिंह ने बताया कि चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस टीम जांच कर रही है। पास की दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें