मुख्यमंत्री की प्राथमिकता में शामिल पोषण माह का विशेष तौर पर आयोजन किया जा रहा है। मेरठ में मंगलवार को विकास भवन सभागार में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा व्यंजन बनाये गए। इसके लिए प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य था कि आंगनबाड़ी कार्यकत्री किस तरह से गांव में गर्भवती और बच्चों का पोषण करती है।
कार्यक्रम की शुरुआत जिलाधिकारी के. बालाजी ने पोषण पर आधारित एक लोकगीत के शुभारंभ से की। उन्होंने कहा कि मेरठ अभी तक पोषण माह में उत्तर प्रदेश में नंबर-वन है। हमें कुपोषित बच्चों पर ध्यान देना होगा। अभी तक जिले में एक लाख से अधिक बच्चों का वजन किया जा चुका है। व्यंजन प्रतियोगिता में तरह- तरह के मीठे और नमकीन व्यंजन तैयार किये गए।
यह भी पढ़ें: शिक्षिकाओं ने स्कूल प्रबंधक पर लगाया ऐसा आरोप, थाने में तीन घंटे चला हाई प्रोफाइल ड्रामा, तस्वीरें
इसके बाद जज के तौर पर डीएफओ अदिति शर्मा, एआरटीओ स्वेता वर्मा और एसीएम सुनीता सिंह ने 13 स्टॉल पर जाकर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से व्यंजन की उपयोगिता के बारे में जानकारी ली और स्वाद चखा। इसके बाद उन्होंने व्यंजन के आधार पर रिजल्ट घोषित किये। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी ईशा दुहन ने भी इस कार्यक्रम की सफलता के लिए बधाई दी।
ये बनीं विजेता
1. शहर परियोजना की आंगनबाड़ी कार्यकत्री राधा वर्मा और पूनम विजेता बनीं।
2. रजपुरा परियोजना की
आंगनबाड़ी कार्यकत्री
शबा और दीपा विजेता रहीं।
3. मवाना
परियोजना की
आंगनबाड़ी कार्यकत्री
सीमा और
कविता विजेता बनीं।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/