फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दौराला और सकौती चीनी मिल में पेराई सत्र का शुभारंभ

विज्ञापन
दौराला- सकौती ​स्थित आईपीएल चीनी मिल के पेराई सत्र का शुभारंभ करते विमल शर्मा, दीपेंद्र खोखर, व
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दौराला। दौराला चीनी मिल के 94वें पेराई सत्र का बृहस्पतिवार को शुभारंभ किया गया। दौराला चीनी मिल में सबसे पहली ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर पहुंचे दौराला कस्बे के किसान नीरज कुमार का श्रीराम समूह के एमडी माधव बी श्रीराम ने माला पहनाकर स्वागत किया। श्रीराम समूह के रोहन बी. श्रीराम, उदय बी श्रीराम ने किसान को शॉल ओढ़ाकर व लड्डू खिलाकर मुंह मीठा कराया।
मुख्य महाप्रबंधक संजीव खाटियान ने प्रथम बुग्गी लाने वाले दौराला निवासी किसान धर्मेंद्र को माला पहनाकर, शॉल भेंट कर स्वागत किया। चीनी मिल के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर संजय रस्तौगी ने कहा कि मिल की प्राथमिकता किसानों को समय से भुगतान करने की है। इस दौरान गन्ना समिति के चेयरमैन भूपेंद्र सिंह, गन्ना सचिव प्रदीप, निजाम अंसारी, पदमेंद्र चेयरमैन, डायरेक्टर अजयवीर, बिट्टू दौराला, संजय पनवाडी, राहुल चौहान, रामफल, टीटू धंजू, देवेंद्र चेयरमैन, प्रदीप, राहुल, सुरेंद्र, संतकुमार भारती, मोंटी प्रधान, दिमाग सिंह, संदीप प्रधान, कल्लू चेयरमैन, सुबोध त्यागी, जेपी तोमर, अभिषेक तोमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, सकौती स्थित आईपीएल चीनी मिल के पेराई सत्र का ज्योतिष आचार्य पंडित गोविंद प्रसाद मिश्रा ने मंत्रोच्चारण कर शुभारंभ कराया। प्रधान प्रबंधक दीपेंद्र खोखर ने किसानों, जनप्रतिनिधियों, चीनी मिल के अधिकारी व कर्मचारियों के साथ हवन पूजन में आहुति दी और पेराई सत्र का शुभारंभ किया। दीपेंद्र कुमार खोखर ने बताया कि प्रबंधक निदेशक डॉ. पीएस गहलोत के दिशा निर्देशन में कार्य करते हुए गन्ना क्रय केंद्रों पर तौल शुरू हो गई है। इस दौरान जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन विमल शर्मा, सुधीर, प्रदीप, ओमवीर, सरवन, वेदव्रत आर्य, सतीश, वीरसेन, विजय, कुलदीप, ताहिर, अनिल, जितेंद्र, बृजेश, सचिन, प्रतीक आदि मौजूद रहे।

दौराला- सकौती स्थित आईपीएल चीनी मिल के पेराई सत्र का शुभारंभ करते विमल शर्मा, दीपेंद्र खोखर, व

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें