दो अप्रैल को उन्हें सोशल साइट पर फोटो वायरल होने का पता चला तो उन्होंने राहुल से फोटो हटवाने का आग्रह किया। लेकिन आरोपी ने फोटो हटाने से इनकार कर दिया। साथ ही पीड़िता और उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी देने लगा। छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
वहीं थाना प्रभारी का कहना है कि पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए आरोपी सीआरपीएफ जवान राहुल चौहान को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया है। छात्रा को मेडिकल के लिए भेजा गया है, रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/