फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut Weather: स्मॉग की चादर में लिपटा शहर, AQI 350 पार, ठंड के साथ बढ़ी सांसों की परेशानी

Tue, 16 Dec 2025 10:50 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

एनसीआर क्षेत्र में बढ़ते प्रदूषण के चलते मेरठ की हवा खतरनाक स्तर पर पहुंच गई है। AQI 350 से ऊपर दर्ज किया गया है, वहीं ठंड का असर भी लगातार बढ़ता जा रहा है।

विज्ञापन
मेरठ में मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एनसीआर क्षेत्र में स्मोग के चलते प्रदूषण लगातार बढ़ता जा रहा है, जिसका असर मेरठ समेत आसपास के जिलों में साफ दिखाई देने लगा है। हवा की गुणवत्ता खराब स्तर पर पहुंच चुकी है, जिससे लोगों को सांस लेने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार की सुबह भी मौसम के तेवर बदले हुए नजर आए। स्मोग की वजह से दृश्यता कम रही और लोग प्रदूषण से परेशान दिखाई दिए।

विज्ञापन


AQI 350 पार, रेड जोन में पहुंची हवा
मौजूदा समय में मेरठ का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 350 से ऊपर दर्ज किया गया है, जो कि लाल श्रेणी यानी खतरनाक स्तर में आता है। विशेषज्ञों के अनुसार इस स्तर की हवा बच्चों, बुजुर्गों और सांस के मरीजों के लिए बेहद नुकसानदेह है।

यह भी पढ़ें: मेरठ बंद कल: हाईकोर्ट बेंच के लिए आर-पार की लड़ाई, गृहमंत्री से मिले सांसद अरुण गोविल

विज्ञापन
विज्ञापन

रात में बढ़ रही ठंड, तापमान में गिरावट
प्रदूषण के साथ-साथ ठंड का असर भी तेजी से बढ़ रहा है। रात के समय तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, जबकि सुबह के समय ठंड का असर ज्यादा महसूस किया जा रहा है। दिन और रात के तापमान में कमी के चलते मौसम और अधिक ठंडा होने की संभावना जताई जा रही है।

सुबह हवा की रफ्तार रही तेज
मंगलवार की सुबह अन्य दिनों की तुलना में हवा की रफ्तार कुछ तेज रही, लेकिन इसके बावजूद स्मोग और प्रदूषण में राहत नहीं मिल सकी। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम ऐसा ही बना रह सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें