फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नवरात्र के पहले सोमवार को मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

विज्ञापन
सरूरपुर। गांव डाहर में ​स्थित मंदिर में  भजन करती महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
सरूरपुर। सोमवार से शारदीय नवरात्र शुरू हो गए। इस दौरान नौ दिन तक मां दुर्गा के अलग-अलग रूप की पूजा की जाती है। नवरात्रि में भक्तों ने अपने घरों में कलश स्थापना की। सोमवार को शारदीय नवरात्रि के पहले दिन गांव डाहर, जसड़ सुल्तान नगर, गोटका, पांचली बुजुर्ग, सरूरपुर खुर्द, पाथौली, कस्बा करनावल, खिवाई आदि मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। सोमवार की सुबह से ही श्रद्धालु मां दुर्गा के मंदिरों में पहुंचकर पूजा-अर्चना में लीन दिखे। मंदिरों में देवी मां के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने मां के चरणों में नारियल, चुनरी, फूल और प्रसाद अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि और मंगल की कामना की।
विज्ञापन


क्षेत्र के प्रमुख मंदिरों को नवरात्र पर विशेष रूप से सजाया गया था। महिलाओं ने व्रत रखकर मां दुर्गा की आराधना की और सुबह से लेकर देर शाम तक मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। मंदिरों में दिनभर भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठानों का दौर चलता रहा। दुर्गा पाठ और सुंदरकांड के पाठ भी आयोजित किए गए। महिला मंडलियों ने मिलकर भक्ति गीत गाए, जिससे मंदिरों की रौनक और बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें