- अकीदतमंदों ने अपने गुनाहों की तौबा की
- इबादत और दुआओं के बीच अदा की अलविदा जुमे की नमाज
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। रमजान माह के अलविदा जुमे पर क्षेत्र में अकीदत का माहौल देखने को मिला। अकीदतमंदों ने मस्जिदों में पहुंचकर नमाज अदा की और अल्लाह तआला से अपने गुनाहों की माफी मांगते हुए देश-दुनिया में अमन-चैन की दुआ की। लगातार बारिश के चलते भी आखिरी जुमे की नमाज के लिए मस्जिदों में सुबह से ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
शहर काजी मुफ्ती शाकिर कासमी ने कहा कि रोजे का मकसद केवल भूख-प्यास सहना नहीं, बल्कि इंसान के हर अंग का रोजा होना जरूरी है। रोजे के दौरान बुरी बातों से बचना और नेक रास्ते पर चलना ही असल इबादत है। नगर क्षेत्र के साथ-साथ कस्बा हर्रा, खिवाई, करनावल, जसड़ सुल्ताननगर, पांचली बुजुर्ग, मैनापूठी, नारंगपुर, दमगढ़ी, रोहटा, सलाहपुर, पूठखास और मीरपुर समेत आसपास के गांवों में भी बड़ी संख्या में लोगों ने जुमे की नमाज अदा की। नमाज के बाद अकीदतमंदों ने अपने गुनाहों की तौबा करते हुए मुल्क और दुनिया में अमन-शांति की दुआ मांगी।
ईद उल फितर के त्योहार को लेकर सरधना के बाजारों में शुक्रवार को देर रात तक रौनक बनी रही। बारिश और बढ़ती महंगाई के बावजूद लोग खरीदारी के लिए बाजारों में जुटे रहे। बाजार में महिलाएं और बच्चे त्योहार के लिए अपने पसंदीदा रंग और डिजाइन के कपड़े चुनते दिखे। सरधना के गंज बाजार, चौक बाजार, अशोक स्तंभ पुलिस चौकी, देवी मंदिर क्षेत्र और बस स्टैंड के आसपास दुकानों पर भीड़ देखने को मिली। ईद 21 मार्च को मनाई जाएगी।
-
अकीदतमंदों ने जुमा अलविदा की नमाज अदा की
मवाना। अलविदा जुमे की नमाज नगर की सभी मस्जिदों में अदा की गई। नमाज के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर एहतियात के तौर पर पुलिस तैनात रही। जुमे की नमाज में अकीदतमंदों ने अल्लाह से मुल्क में अमन चैन के लिए दुआ मांगी। एसडीएम व सीओ ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
शुक्रवार को रमजान माह का अलविदा जुमा होने के चलते नगर की मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए भीड़ रही। नगर की मिल रोड स्थित बड़ी मस्जिद, मनिहारों वाली मस्जिद, थाने के पीछे स्थित मस्जिद व मिल रोड बाईपास व मोहल्ला कुरैशियान स्थित मस्जिद आदि सहित नगर की सभी मस्जिदों में जुमे की नमाज अदा की गई। ईद की पूर्व संध्या पर महिलाएं, पुरुष एवं बच्चों ने देर रात जरूरत के सामान की खरीदारी की।
शहर काजी मौलाना नफीस अहमद खां कासमी ने बताया कि ईद की नमाज ईदगाह में सुबह 8:15 बजे, मस्जिद इब्राहिम में सुबह 8:15, मस्जिद अली तिहाई में सुबह 8:15, मस्जिद अबबुकर फलावदा रोड में सुबह 8:15, मस्जिद कुरैशियान सुबह 8:20, मरकजी जामा मस्जिद सुबह 8:10, जामा मस्जिद मिल रोड सुबह 8:40, मस्जिद आइशा थाने वाली सुबह 8:00, मस्जिद मीना मखदूमपुर रोड सुबह 8:00, मस्जिद इलयास पक्का तालाब सुबह 8:00, मस्जिद मदनी रंगरेजियान सुबह 8:00, मस्जिद नुरेनबी सुबह 8:30 ईद की नमाज होगी।
मुल्क में अमनों अमन के लिए दुआ की
माछरा/परीक्षितगढ़।। रमजान माह के पांचवें जुमे पर क्षेत्र की मस्जिदों में जुमा अलविदा की नमाज अदा की गई। अकीदतमंदों ने मुल्क में अमनों अमन के लिए दुआ की। मस्जिदों के बाहर पुलिस सुरक्षा तैनात रही। गांव मुंडाली जिसोरा, खंद्रावली, नगलामल, मऊ खास, लौटी, सिसौली, अजराडा, भटीपुरा, बहरोडा, महलवाला, नंगली किठौर आदि गांव की मस्जिदों में अकीदतमंदों ने जुमा अलविदा की नमाज अदा की। बहरोडा में अड्डे वाली मस्जिद के इमाम वकालत अली ने बयान में कहा कि रमजान के आखिरी अशरे में आने वाले शब ए कद्र की रात की विशेष अहमियत होती है। वहीं परीक्षितगढ़ में कस्यावान मस्जिद के मौलाना आरिफ ने तकरीर बयान करते हुए कहा कि रमजान का महीना बरकत और पाकीजगी का महीना है। इस माह में अल्लाहा की रहमत बरसती है।
माछरा। अजराडाकी मस्जिद में अकीदत मंद जुम्मा अलविदा की नवाज अदा करते हुए फोटो संवाद