फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: आबादी का पानी खेत में जाने से फसल बर्बाद

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। तहसील क्षेत्र के गांव जलालपुर अक्खेपुर में आबादी का पानी खेत में बहने से विधवा महिला के खेत में फसल पूरी तरह नष्ट हो गई। पीड़िता ने एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर जांच और समाधान की मांग की है।
विज्ञापन

गीता देवी पत्नी रामलाल सिंह ने बताया कि उनके खेत के पास सरकारी तालाब है। नजदीकी आबादी से उनके खेत में फसल प्रभावित हो रही है। उनका आरोप है कि गांव के लोग अपने घरों का पानी सीधे उनके खेत में बहा रहे हैं। इससे खेत में जलभराव होने से फसल बर्बाद हो गई। पीड़िता ने बताया कि उन्होंने पानी से बचाव के लिए खेत की बाउंड्री करवाई थी लेकिन उसे जेसीबी मशीन से तोड़ दिया गया। अब खेत में पानी भर गया है और खेती करने में परेशानी आ रही है। पीड़िता ने प्रशासन से पानी खेत में बहाने से रोकने और खेत की बाउंड्री दोबारा करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें