फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना पर संकट के बादल

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट प्रधानमंत्री आवास योजना में पाई-पाई जुटाने में एमडीए के पसीने छूट गए हैं। कोरोना काल में बिगड़ी अर्थव्यवस्था के कारण शासन ने इस योजना की दूसरी किस्त देने के लिए मना कर दिया। इसके बाद एमडीए ने जलकल, बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर बजट जुटाने पर वार्ता की लेकिन वहां से भी हाथ खड़े हो गए हैं। अभी तक तीन स्थानों पर बन रहे प्रधानमंत्री आवास योजना का कुल बजट 38 करोड़ रुपये हैं, जिसमें सिर्फ सरकार की तरफ से 10.88 करोड़ की किस्त ही मिल चुकी है।
विज्ञापन

जिले में शताब्दी नगर, लोहियानगर और सरायकाजी में इस योजना के तहत आवास बनाए जा रहे हैं। इन आवासों को जनवरी-2021 में तैयार किया जाना था, लेकिन कोरोना और बजट की व्यवस्था न होने के चलते प्रोजेक्ट पूरा करने में पूरा वर्ष भी लग सकता है। शुक्रवार को लोहिया नगर में बन रहे 128 आवासों का मौका-मुआयना किया गया तो सामने आया कि अभी तृतीय तल पर बजट न होने के कारण आवास भी तैयार नहीं हो सके हैं। वहीं, बिजली, पानी कनेक्शन के लिए भी अभी समय लगेगा।
परतापुर बराल का अभी पता नहीं
परतापुर बराल में भी 1432 आवास का लक्ष्य शासन ने दिया है। यहां आवास बनाने के लिए एमडीए में टेंडर नहीं आ रहे हैं। इसके निर्माण के लिए कई बार टेंडर निकाला गया जबकि कोई टेंडर नहीं आया।
विज्ञापन

अभी तक ये है आवास का हाल
शताब्दी नगर - 384
सरायकाजी - 576
लोहिया नगर - 128
कुल तीनों का बजट - लगभग 38 करोड़
सरकार से अभी तक मिली किश्त - 10 करोड़ 88 लाख
दूसरी किश्त मिलनी थी जो नहीं मिली - लगभग 16 करोड़
बाकि राशि आवंटियों से पांच वर्ष में ली जानी है - लगभग 20 करोड़
---
अगस्त 2021 तक लक्ष्य
अन्य विभागों ने प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए धन देने के लिए मना कर दिया है। अब एमडीए अवस्थापना से धन खर्च कर आवासों को पूरा करेगा। हमारा लक्ष्य अगस्त-2021 तक आवंटियों को आवास देने का है। - मृदुल चौधरी, उपाध्यक्ष, एमडीए
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें