मेरठ में भीषण गर्मी के बीच बिजली फाल्ट और बिजली कटौती की वजह से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। सिविल लाइन, सेन्ट लुक्स और यूनिवर्सिटी रोड के बिजलीघरों से जुड़ी लाइनो की मरम्मत के चलते करीब ढाई लाख आबादी को रविवार सुबह 10 बजे से दो बजे तक बिजली संकट झेलना पड़ा।
शहर को भले ही 24 घंटे बिजली आपूर्ति का दावा किया जा रहा हो, लेकिन कई इलाकों में 20 घंटे भी आपूर्ति नहीं मिली रही है। बिजली कटौती के कारण शहर की जलापूर्ति भी प्रभावित हो रही है। गांवों मेें कटौती और ज्यादा हो रही है।
लोकल फाल्ट के कारण मोहकमपुर, नूरनगर, टीपीनगर, मलियाना, रिठानी, शताब्दीनगर, भोला रोड, खड़ौली, फाजलपुर, कंकरखेड़ा, मोदीपुरम, लालकुर्ती, गंगानगर, रक्षापुरम, अम्हैडा, भावनपुर, नेहरूनगर, फूूलबाग कालोनी, सूरजकुंड, कैलाशपुरी, जाकिर कालोनी, इस्लामाबाद, लिसाड़ी रोड, माधवपुरम आदि क्षेत्रों में दिन में बार-बार ट्रिपिंग हुई। अधीक्षण अभियंता शहर विजयपाल सिंह ने बताया कि सिविल लाइन क्षेत्र में लाइन पर काम के चलते बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। इसके अलावा लोकल फाल्ट रहे हैं।
यह भी पढ़ें: खौफनाक हादसा: पहले सुहेब के जनाजे में हुए शामिल फिर सागर की अर्थी को दिया कंधा, दो दोस्तों की मौत पर रो उठा पूरा गांव
इन इलाकों में मरम्मत की वजह से किल्लत
शहर के प्रमुख इलाकों में शुमार विक्टोरिया पार्क, भगत लाइन, सिविल लाइंस, जेल चुंगी, हाईडिल कालोनी, सर्किट हाउस, शर्मा नगर, स्पोर्टस कालोनी, कमिश्नर आफिस, कैनाल कालोनी, मीरा जैन चौराहा, मेरठ कालेज , एडीएम कम्पाउंड, डीएम कम्पाउंड, पीडब्लूडी कालोनी, मवाना बस स्टैंड, कमिश्नर आवास क्षेत्र में भी सुबह दस से दो बजे तक मरम्मत की वजह से बिजली नहीं मिली।
एमडी कार्यालय क्षेत्र में भी परेशानी
ए-ब्लॉक पांडव नगर, सी ब्लॉक पांडव नगर, डी. ब्लॉक पांडव नगर, एफ ब्लॉक पांडव नगर, जी. ब्लॉक पांडव नगर, जे. ब्लॉक पांडव नगर, संजय नगर, जेल चुंगी, आशा नगर, राजीव गांधी नगर, जसरामपुरा, एमडी कार्यालय, हाईडिल कालोनी, टयूबवेल कालोनी, आईटीआई आदि इलाकों में भी मरम्मत के चलते चार घंटे बिजली प्रभावित रही।