फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराधी बेखौफ: मेरठ में एटीएम मशीन काटकर बदमाशों ने उड़ाए 10 लाख रुपये, बैंक अधिकारी कई घंटे छिपाए रहे वारदात

Thu, 07 Apr 2022 03:45 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मेरठ में बदमाशों ने रोहटा रोड पर एटीएम मशीन को पहले कटर से काटा और फिर 10 लाख रुपए लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में गुरुवार सुबह बदमाशों ने रोहटा रोड पर एटीएम मशीन पर धावा बोल दिया। बदमाशों ने एटीएम मशीन को पहले कटर से काटा और फिर 10 लाख रुपए लेकर फरार हो गए। एटीएम में लूटपाट की सूचना मिलने पर पुलिस महकमे में खलबली मच गई। कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रोहटा रोड स्थित गगन एनक्लेव के पास एसबीआई का एटीएम है। बदमाश एटीएम मशीन को कटर से काटकर 10 लाख रुपए ले गए है। इसकी जानकारी लगने पर एसपी सिटी विनीत भटनागर पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।

यह भी पढ़ें: खुलेंगे गहरे राज: एके-47 रायफल का आतंकी कनेक्शन खंगाल रही जांच एजेंसियां, एनआईए और आईबी ने मेरठ में डाला डेरा
विज्ञापन


एसपी सिटी का कहना है कि सुबह 3:30 बजे के आसपास एटीएम मशीन में पहले आग लगाई गई और फिर कटर से काटकर उसमें से पैसे उड़ा लिए गए। इस घटना की जानकारी बैंक के कर्मचारियों को सुबह ही पता चल गई थी।
विज्ञापन


इसके बावजूद बैंक के अधिकारियों ने पुलिस को जानकारी देना मुनासिब नहीं समझा। घटना सुबह 3:30 बजे की है और बैंक में दोपहर में 2:30 बजे इसकी सूचना दी। पुलिस सभी पहलुओं पर काम कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें