फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 लाख कैश लूटकर तीर्थयात्रा पर निकल गए थे ये बदमाश, ऐसे बनाया था प्लान

Fri, 19 Jan 2018 06:40 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
कैश लूटा
विज्ञापन

यूपी के मेरठ में शराब का पैसा लूटकर बदमाश तीर्थ यात्रा पर निकल गए थे। पुलिस ने सात बदमाश गिरफ्तार कर नौ लाख रुपये बरामद किए हैं। इन बदमाशों का दावा है कि लूट की रकम 18 नहीं 13 लाख थी। जिसमें चार लाख खर्च हो चुके हैं। 

विज्ञापन


सिविल लाइन थानाक्षेत्र के मोहनपुरी में बीती छह जनवरी की रात अंग्रेजी शराब के ठेके और बीयर शॉप पर कलेक्शन करने पहुंचे चड्डा ग्रुप के कर्मचारियों अशोक कर्णवाल, गनमैन शिवप्रकाश, ड्राइवर आदेश कुमार पर गोलियां बरसाकर 18 लाख रुपये लूटे गए थे।

पुलिस ने बताया कि बदमाश लूट के बाद हरिद्वार और अन्य तीर्थस्थलों पर निकल गए थे। मुखबिर और सर्विलांस के जरिये बदमाशों को पकड़ा गया है। उनकी निशानदेही पर लूटा हुआ कैश, वारदात में प्रयुक्त बाइक व स्कूटी बरामद की गई है।
विज्ञापन


सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से पकड़े बदमाश
पुलिस के अनुसार बदमाशों ने घटना से पहले 20 दिनों तक रैकी की। वे रोजाना शाम को ठेके पर शराब पीने आते थे। इस दौरान कैश लेने वालों की गाड़ी कितने बजे पहुंचती है और कितना कलेक्शन होता था। इसकी जानकारी इन बदमाशों ने जुटा ली थी। एक आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ था। जिसके सहारे जांच आगे बढ़ी। लूटपाट करने के आरोपी जेल चुंगी, यादगारपुर सिविल लाइन मेरठ निवासी प्रीतम, संदीप समेत पांच बदमाश और दो बदमाश निखिल और राहुल कानपुर के बताए गए हैं। आरोपियों ने 12 दिन में चार लाख रुपये खर्च कर दिए है। लूट की वारदात के बाद पुलिस को अंदेशा था कि कहीं यह वारदात उनके ही कर्मचारियों ने तो नहीं कराई, लेकिन वारदात में ऐसा नहीं पाया गया।

पढ़ें : भूलकर भी इन होटलों में बिरयानी-कबाब मत खाईएगा, सच्चाई जानकर रह जाएंगे हैरान

विज्ञापन

आखिर कहां गए पांच लाख रुपये

एसपी सिटी मान सिंह चौहान
आरोपियों ने बताया कि हरिद्वार जाकर उन्होंने पैसे का बंटवारा किया था। लूटा हुआ कैश 13 लाख रुपये था। जबकि चड्डा ग्रुप के कर्मचारियों ने 18 लाख रुपये लूटना बताया था। पुलिस को कर्मचारियों ने एक लिस्ट भी दी थी। आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और कैश भी बरामद हो गया है। सवाल उठता है कि लूटा हुआ कैश 18 लाख था या फिर 13 लाख। अगर 18 लाख था तो पांच लाख रुपये कहां गए।

नहीं कोई क्रिमिनल रिकॉर्ड
पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों ने पहले लूट की वारदात नहीं की। उनके खिलाफ कोई मुकदमा भी दर्ज नहीं है। जेल चुंगी निवासी चंदन और संदीप ने लूटपाट कर तीर्थयात्रा का प्लान बनाया था। दोनों ने ही अन्य युवकों को जोड़ा। वारदात में तमंचा, चाकू तो किसी की जेब में पत्थर थे। जो वारदात के दौरान चलाए।

आज करेंगे खुलासा
एसपी सिटी मानसिंह चौहान ने बताया कि शराब का पैसा लूटने वाले बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। लूटा हुआ कैश भी बरामद कर लिया है। शुक्रवार को एडीजी मेरठ जोन इस वारदात का खुलासा करेंगे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें