सूचना पर थानाध्यक्ष बिहारीगढ़ ने पुलिस टीम के साथ बदमाशों की घेराबंदी कर ली। यहां तकीपुर मोड़ हाईवे पर पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हुई। बदमाश पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने की कोशिश में थे कि पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में बदमाश को गोली मार दी। पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया।
पुलिस के अनुसार घायल शातिर हिस्ट्रीशीटर और जिला बदर रियाजुल उर्फ राजुल पुत्र याकूब निवासी ग्राम शेरपुर खान आजादपुर थाना बिहारीगढ़ जिला सहारनपुर गोली लगने से घायल हुआ है।जबकि उसका साथी मौके से फरार है।
साथी बदमाश की तलाश के लिए काॅम्बिग की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त को इलाज के लिए जिला अस्पताल सहारनपुर भर्ती कराया गया। बदमाश के पास से एक बाइक व तमंचा बरामद हए हैं।