फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस नेता ने छात्रा से किया दुष्कर्म, लिव इन रिलेशनशिप में चार साल तक बनाए संबंध, ऑडियो वायरल

Sat, 02 Nov 2019 10:50 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
Rape Victim - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन
मेरठ में एक कांग्रेस नेता द्वारा लिव इन रिलेशनशिप में छात्रा से चार साल तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। दूसरी लड़की से बात करते देख पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की। वहीं छात्रा और नेता की एक ऑडियो भी वायरल हो रही है। इसमें नेता, छात्रा के सामने कार्रवाई न करने के लिए गिड़गिड़ा रहा है। 
विज्ञापन


शास्त्रीनगर क्षेत्र निवासी एक छात्रा की कांग्रेस के एक नेता से चार साल पहले दोस्ती हुई थी। कांग्रेस नेता कई कार्यक्रम में छात्रा को सक्रिय कार्यकर्ता बताकर साथ ले गया। दोनों एक साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे। जुलाई 2019 में छात्रा को पता चला कि नेता का संबंध दूसरी लड़की से भी है। उसने नेता से आपत्ति जताई और शादी करने का दबाव बनाया, लेकिन नेता ने मना कर दिया। 

इससे गुस्साई छात्रा ने नेता से वीडियो समेत अन्य सबूत के साथ महिला आयोग से शिकायत करने की बात कही तो वह डर गया। उसने छात्रा के मोबाइल पर कॉल की। नेता अपनी राजनीति और समाज में बदनामी का डर बताकर 15 मिनट तक छात्रा के सामने फोन पर गिड़गिड़ाया। वह छात्रा की हर बात मानने को तैयार हो गया। शादी करने की बात भी कहने लगा और सारे जुर्म भी कबूल लिए। 

कांग्रेेस नेता का ऑडियो वायरल 
शुक्रवार दोपहर कांग्रेस नेता और छात्रा की बातचीत का ऑडियो वायरल हो गया। इसकी जानकारी पुलिस को भी मिली। पुलिस ने छात्रा से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी।

पुलिस का दावा कि छात्रा का एक प्रार्थना पत्र मिला है, जो ऑनलाइन डाला गया था। छात्रा को तलाश किया जा रहा है। छात्रा से जानकारी लेकर कांग्रेस नेता के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा। 
विज्ञापन

लड़कियों को करते हैं ब्लैकमेल 
पीड़ित छात्रा ने एक शिकायती पत्र महिला सुरक्षा बाल विकास दिल्ली को भी भेजा है। छात्रा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता ने एक गिरोह बनाया हुआ है। जिसमें कई लड़के शामिल हैं।

ये लड़कियों से दोस्ती कर दुष्कर्म करते है और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करते है। उसके साथ भी ऐसा ही हुआ है। छात्रा ने कांग्रेस मुख्यालय में भी उक्त नेता की शिकायत की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें