फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस वालों के भागने के बाद मां-बेटी ने किया बदमाशों से मुकाबला

Wed, 07 Dec 2016 02:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जीरो माइल पर मंगलवार रात भीड़भाड़ वाले इलाके में लुटेरों ने हैंडलूम व्यापारी की पत्नी और बेटी से लूटपाट कर ली। करीब पांच मिनट तक मां-बेटी ने बहादुरी से लुटेरों से मुकाबला किया, जिसमें वे चोटिल हो गईं। पब्लिक तमाशा देखती रही तो वहां तैनात दो पुलिसकर्मी लूट का नाम सुनते ही वहां से भाग गए। सूचना के 35 मिनट बाद यूपी 100 की गाड़ी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

 लालकुर्ती निवासी शाहिद की पत्नी शाहजहां अपनी बेटी साइना और बच्ची के साथ स्कूटी से बुढ़ाना गेट से अपने रिश्तेदार के यहां से लौट रही थीं। शाहिद हैंडलूम व्यापारी हैं और उनकी लालकुर्ती में दुकान है। रात करीब 8:45 बजे जीरो माइल पर पीछे से आए बाइक सवार दो लुटेरों ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। इससे पहले शाहजहां और साइना कुछ समझतीं, एक लुटेरे ने पर्स छीन लिया। जिसमें पांच हजार रुपये,  सोने की अंगूठी, चेन, एटीएम कार्ड था। स्कूटी पर पीछे बैठी शाहजहां ने एक लुटेरे का गिरेबान पकड़ लिया।
साहना ने स्कूटी रोकी तो लुटेरों ने अपनी बाइक। करीब पांच मिनट तक लुटेरों से मां-बेटी लड़ती रहीं और चिल्लाती रही। वहां से गुजर रहे लोग सिर्फ तमाशबीन बनकर देखते रहे। इस वारदात के दौरान जीरो माइल पर दो पुलिसकर्मी भी मौजूद थे। मां-बेटी ने पुलिसकर्मियों से भी लुटेरों को पकड़वाने में मदद मांगी। लेकिन मदद करने के बजाय दोनों पुलिसकर्मी मां-बेटी को डांटकर वहां से खिसक गए। पीड़ित मां-बेटी ने पुलिस के खिलाफ हंगामा किया व पुलिस अफसरों से शिकायत करने को कहा।
विज्ञापन


35 मिनट बाद यूपी 100
लूट की वारदात होने पर साइना ने यूपी 100 को सूचना दे दी। जोकि 35 मिनट में घटनास्थल पर पहुंची। इस बीच साइना ने पुलिस अफसरों के सीयूजी नंबरों पर कॉल की, लेकिन रिसीव नहीं हुआ। पीड़ित मां-बेटी ने बताया कि मौके पर दोनों पुलिसकर्मी उनकी थोड़ी मदद कर देते तो वह लुटेरों को पकड़ लेतीं।

बच्ची स्कूटी से गिरी
मां-बेटी के बीच स्कूटी पर बच्ची भी बैठी थी। छीनाझपटी के दौरान बच्ची स्कूटी से नीचे गिरी। बच्ची को उठाने के दौरान मां-बेटी को भी चोट आई। उन्होंने बताया कि पर्स बच्ची के हाथ में था। झपट्टा मारने के दौरान बच्ची चलती स्कूटी से भी गिर सकती थी। जिससे अनहोनी हो सकती थी।

सदर बाजार थाने में रिपोर्ट दर्ज
मौके पर पहुंची यूपी 100 की सूचना पर सदर पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में व्यापारी शाहिद ने सदर बाजार थाने में केस दर्ज कराया। इंस्पेक्टर सदर बाजार पंकज पंत ने बताया कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा और लूटा हुआ सामान भी बरामद करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें