सहारनपुर जनपद के देवबंद थाना क्षेत्र में कोचिंग सेंटर में ट्यूशन पढ़ने जा रही दो छात्राओं के साथ बाइक सवार युवकों ने न सिर्फ छेड़छाड़ की, बल्कि एक छात्रा को जबरन बाइक पर बैठाने का प्रयास भी किया। छात्राओं के शोर मचाने पर आरोपी युवक मारपीट कर अपहरण की धमकी देते हुए फरार हो गए। बाद में छात्राओं के परिजन भाजपा नेताओं के साथ कोतवाली पहुंचे और पुलिस को तहरीर देकर आरोपी युवकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
सहारनपुर-मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे स्थित एक कॉलेज में 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक गांव की दो छात्राएं बुधवार को स्कूल बस से उतरकर रेलवे रोड स्थित एक कोचिंग सेंटर में ट्यूशन पढ़ने जा रही थी। पीछे से बाइक पर सवार होकर आए तीन युवकों ने छात्राओं पर अश्लील फब्तियां कसते हुए छेड़छाड़ शुरू कर दी। युवकों ने एक छात्रा को जबरन बाइक पर बैठाने का प्रयास किया। लेकिन हिम्मत दिखाते हुए दूसरी छात्रा ने युवकों की बाइक पीछे से खींचकर उन्हें रोक लिया। गुस्साए युवकों ने छात्राओं के साथ मारपीट भी की। बीच बचाव को आए गांव रणखंडी निवासी छात्र विशाल के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की, जिससे वह घायल हो गया। शोर मचाने पर लोगों को इकट्ठे होते देख आरोपी युवक अपहरण की धमकी देते हुए फरार हो गए।
अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी से छेड़छाड़, मनचले को दबोचा और जमकर धुनाई, पुलिस को सौंपा
वहीं बाद में उक्त छात्राओं के परिजन भाजपा नगराध्यक्ष गजराज सिंह राणा के नेतृत्व में कोतवाली पहुंचे और पुलिस को घटना के संबंध में जानकारी दी। सीओ अजेय शर्मा ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस दौरान भाजपा नेता अरुण गुप्ता, बिजेंद्र गुप्ता, संजय गर्ग, प्रशांत राणा, दीपक कुमार आदि मौजूद रहे।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/