फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ बवाल: सिटी मजिस्ट्रेट समेत 52 पुलिसकर्मी घायल, पुलिस ने 24 उपद्रवियों को किया गिरफ्तार

Sat, 21 Dec 2019 01:35 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
बवाल में पुलिसकर्मी घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ बवाल में सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला, सीओ ब्रह्मपुरी चक्रपाणि त्रिपाठी, सिटी मजिस्ट्रेट, एसीएम ब्रह्मपुरी समेत 35 पुलिसकर्मी शुक्रवार रात में मेडिकल कराने मेडिकल कॉलेज पहुंचे। जबकि आरएएफ के तीन जवान, एक सिपाही समेत 17 पुलिसकर्मियों ने शाम को मेडिकल कराया था। 

विज्ञापन


वहीं, पुलिस ने 24 बवालियों की गिरफ्तारी करना बताया है। पुलिस का कहना है कि 52 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। जिनमें चार पुलिसकर्मी अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं। वहीं, बवालियों का भी अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

यह भी पढ़ें: बवाल की तस्वीरें: हिंसा में जल उठा मेरठ-मुजफ्फरनगर और बिजनौर, सात की मौत, वाहनों में लगाई आग
विज्ञापन


आठ थानों में मुकदमे, दो हजार बवाली नामजद   
देर रात मेरठ में दस थानों में मुकदमे दर्ज कराए गए। कोतवाली, लिसाड़ीगेट, ब्रह्मपुरी, नौचंदी, सिविल लाइन, मवाना, जानी, सरधना थाना क्षेत्रों में हंगामा हुआ। आठ थानों में बवालियों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज हुए हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर में जुमे की नमाज के बाद जमकर बवाल, सड़क पर फूंके वाहन, सामने आई ताजा तस्वीरें

कोतवाली, लिसाड़ीगेट, ब्रह्मपुरी, नौचंदी, सिविल लाइन में दो हजार बवालियों को नामजद किया गया। जिसकी तलाश में पुलिस टीम गठित की गई। फोटो और वीडियोग्राफी से बवालियों को चिह्नित कर  जेल भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें: नागरिकता कानून: उपद्रवियों ने ऐसा मचाया बवाल, जल उठा पूरा शहर, सबूत हैं ये तस्वीरें

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें