शिमला। शहर के बीचोंबीच पुराने बसस्टैंड पर शुक्रवार देर रात कुछ बदमाशों ने एक युवक से छीनाझपटी की। आरोपियों ने व्यक्ति से 19 हजार रुपये और एक स्मार्ट फोन छीना तथा मौके से फरार हो गए। सदर पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
पीड़ित जगमोहन देवपुरी उत्तराखंड का रहने वाला बताया जा रहा है। यह शुक्रवार देर रात ओल्ड बसस्टैंड पर मौजूद था। इसी बीच कुछ लोगों ने इसके साथ छीनाझपटी कर दी और नकदी समेत मोबाइल उड़ा लिया। जगमोहन ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। आरोपियों में एक को जगमोहन जानता है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।