फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनसनीखेज खुलासा: दोस्त ही निकला कातिल, कुकर्म का बदला लेने के लिए किया था विक्रांत का मर्डर

Tue, 01 Oct 2019 07:15 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

बागपत जनपद के बड़ौत में छह दिन पहले विक्रांत की हत्या उसके ही दोस्त ने की थी। मृतक ने नशीला पदार्थ पिलाकर दोस्त के साथ कुकर्म किया था। जिसका बदला लेने के लिए उसने घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी दोस्त को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त हथौड़ा, चाकू, मृतक का मोबाइल, आधार कार्ड बरामद किए। सीसीटीवी फुटेज के जरिए पुलिस आरोपी तक पहुंच पाई।

विज्ञापन


एएसपी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि 25 सितंबर की रात में बड़ौत के पांडव नगर में विक्रांत (25) पुत्र कृष्णपाल निवासी भौरा खुर्द जनपद मुजफ्फरनगर की हथौड़े और चाकू से प्रहार कर हत्या की। मृतक के पिता ने पुष्पेंद्र उर्फ काला निवासी भौरा खुर्द, पारस, चितरंजन उर्फ बिट्टू निवासी लिसाढ़ जनपद शामली, सतेंद्र, मिंटू निवासी शताब्दीनगर बड़ौत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे से मिली फुटेज से सागर पुत्र अरविंद निवासी बरला जट जनपद शामली का नाम प्रकाश में आया। 

वहीं पुलिस ने मंगलवार को आरोपी सागर को छपरौली रोड नहर पुलिया से गिरफ्तार किया। आरोपी से पूछताछ के बाद एएसपी ने बताया कि 23 सितंबर को मृतक विक्रांत की सागर से दोस्ती हुई। हरिद्वार में काम नहीं मिलने पर विक्रांत ने सागर को नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया। 25 सितंबर को दोनों बड़ौत में पांडव नगर स्थित विक्रांत के मकान में पहुंचे। रात्रि में विक्रांत ने सागर को दूध में नशीला पदार्थ पिला दिया। जब वह बेहोश हो गया तो उसके साथ कुकर्म किया। रात्रि में 12 बजे के लगभग उसे होश आया तो वह निवस्त्र पड़ा था। आरोपी सागर ने अपने साथ हुई घटना का बदला लेने के लिए हथौड़े से सिर में प्रहार कर किया। इसके बाद प्राइवेट पार्ट्स पर चाकू से प्रहार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। रात्रि में एक बजे के लगभग घटना को अंजाम देकर भाग निकला। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त हथौड़ा, चाकू, मृतका का मोबाइल, आधार कार्ड बरामद किए। आरोपी को न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से उसे जेल भेजा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मर्डर: गोली मारकर एक किलोमीटर तक दौड़ाया, किसी घर में घुसा तो खींचकर फिर बरसा दी गोलियां

Trending Videos
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे ने पांच युवकों को जेल जाने से बचाया
पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे ने पांच निर्दोष युवकों को जेल जाने से बचा लिया। पांडव नगर में विक्रांत की हत्या के खुलासे में सीसीटीवी कैमरे की अहम भूमिका रही। एक मकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में 25 सितंबर की दिन में मृतक विक्रांत, उसका भाई सचिन व आरोपी सागर एक साथ आते हुए दिखे। शाम चार बजे के लगभग विक्रांत व उसका भाई सचिन बरवाला में बहन से मिलने के लिए गए। छह बजे वापस लौटे। इसके बाद मृतका का भाई सचिन वहां से चला गया। रात्रि में एक बजे आरोपी सागर घटना को अंजाम देने के बाद भागता कैद हुआ। पुलिस ने केस में नामजद कराए गए पांच आरोपियों को क्लीन चिट दे दी है।

जहर खुरानी गिरोह का सदस्य था मृतक विक्रांत
पुलिस ने बताया कि मृतक विक्रांत जहर खुरानी गिरोह का सदस्य था। वह ट्रेन और बसों में लोगों को नशीला पदार्थ खिलाकर लूटपाट करता था। घटना से 28 दिन पहले जीआरपी बिजनौर ने विक्रांत को गिरफ्तार कर जेल भेजा। घटना से एक सप्ताह पहले ही जेल से जमानत पर छूटकर बाहर आया था।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें