नरेंद्र का फाइल फोटो और जानकारी देते एसपी
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने पुलिस को बताया कि नरेंद्र आए दिन शराब पीकर पूजा से झगड़ा करता था। उसने अपने हिस्से की एक बीघा जमीन भी बेच दी। पांच मार्च की देर रात वह शराब पीकर पत्नी पूजा को पीट रहा था। इसी दौरान भाई प्रवीण वहां पहुंच गया। पत्नी पूजा ने उसके हाथ पकड़ लिए और भाई प्रवीण ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। दोनों रात में ही शव को कार में डालकर गांव के जंगल में ले गए और ओढ़ापुर मार्ग पर नाले के किनारे झाड़ी में शव की पहचान छिपाने के लिए पेट्रोल डालकर आग लगा दी और घर वापस आ गए। पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कार व पेट्रोल की केन बरामद की। दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा।
किसान विजयपाल के चार बेटों में मृतक नरेंद्र सबसे बड़ा था। दूसरे नंबर का हरेंद्र, उससे छोटा अनुज और प्रवीण सबसे छोटा है। हरेंद्र परिवार सहित दिल्ली और अनुज अपने परिवार के साथ नोएडा में रहता है। आरोपी प्रवीण मृतक नरेंद्र के पास ही रहता था और गाड़ी बुकिंग पर चलाने का काम करता है।
भाभी की पिटाई से था आहत
हत्यारोपी भाई प्रवीण ने बताया कि उसका बड़ा भाई नरेंद्र हर रोज शराब पीकर भाभी की पिटाई करता था। भाभी की पिटाई से वह बहुत आहत होता था। पांच मार्च को भी वह भाभी को बेरहमी से पीट रहा था। इसके बाद उसे इतना गुस्सा आया कि उसने भाई का गला दबा दिया।
दो घंटे तक लाश के पास बैठे रहे भाभी और देवर
भाई नरेंद्र की हत्या करने के बाद प्रवीण और उसकी भाभी दो घंटे तक ही लाश के पास बैठे रहे। उन्होंने लाश की ठिकाने की योजना बनाई। इसके बाद दोनों शव को कार में डालकर रात के अंधेरे में जंगल में ले गए और पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी और चुपचाप अपने घर आ गए। छह मार्च को शव मिलने की सूचना उन्हें मिल गई, लेकिन दोनों शिनाख्त करने तक नहीं पहुंचे और न ही ग्रामीणों को बताया कि नरेंद्र लापता है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/