फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मेरठ में फिर रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी का भंडाफोड़, दबोचे गए तीन शातिर, खुलेंगे बड़े राज

Wed, 28 Apr 2021 10:30 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मेरठ में फिर से रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी का भंडाफोड़ हुआ। पुलिस ने तीन शातिर आरोपियों को दबोचा है।
विज्ञापन
इंजेक्शन की कालाबाजारी के आरोप में पकड़े गए आरोपी। संवाद - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में सुभारती मेडिकल कॉलेज में रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी का मामला शांत भी नहीं हुआ कि अब नौचंदी क्षेत्र में ऐसे ही खेल का भंडाफोड़ हुआ। नौचंदी और सर्विलांस टीम ने आरटीओ पुल के पास तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। ये लोग 45 हजार रुपये में इंजेक्शन की डील कर रहे थे। तीनों मेडिकल क्षेत्र से जुड़े बताए जा रहे हैं। इनके पास से तीन रेमडेसिविर इंजेक्शन बरामद हुए हैं। मुख्य आरोपी फरार है। वह क्षेत्र के एक अस्पताल का ऑपरेशन थिएटर इंचार्ज बताया जा रहा है।

विज्ञापन


सीओ सिविल लाइन देवेश सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि नौचंदी क्षेत्र में एक अस्पताल के कुछ कर्मचारी रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी में लिप्त हैं। जल्द ही वे कुछ इंजेक्शन का सौदा करने वाले हैं। नौचंदी पुलिस और सर्विलांस टीम को जांच में लगाया गया। टीम को भनक लगी कि मंगलवार को आरटीओ पुल के पास डील होनी है। इंस्पेक्टर प्रेमचंद शर्मा के नेतृत्व में टीम पहुंची और तीन लोगों को पकड़ा गया। मौके पर ही उनके पास से तीन इंजेक्शन मिले।  

बता दें कि पकड़े गए आरोपियों में अदनान पुत्र जहीरूद्दीन, आफताब पुत्र इसरार निवासी के. ब्लॉक लोहिया नगर थाना खरखौदा और हाशिम पुत्र सिराजुद्दीन निवासी मोमिन नगर फतेल्लापुर रोड थाना लिसाड़ी गेट हैं। 
विज्ञापन


सीओ के मुताबिक, मुख्य आरोपी ताजिम पुत्र तनवीर निवासी मोहल्ला बनियापाड़ा थाना कोतवाली है। वह शुभकामना अस्पताल का ऑपरेशन थियेटर इंचार्ज बताया गया है। ताजिम मुख्य आरोपी है और अभी फरार है।

यह भी पढ़ें: मेरठ शराब कांड: अब तक 10 लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम, उजड़ गए परिवार, आखिर पकड़ा गया प्रधान प्रत्याशी
विज्ञापन


रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी से जुड़ा एक इनपुट पुलिस के हाथ लगा था, इस पर काम करते हुए तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास चल रहे हैं। - अजय साहनी, एसएसपी

यह भी पढ़ें: राहत: सांसद की अपील पर पीएम मोदी का बड़ा फैसला, अमेरिका से भारत आएंगे 1500 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, कीमत है नौ करोड़
 
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें