फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरधना: युवक की गोली मारकर हत्या, लहूलुहान हालत में सड़क पर मिला,परिजनों में मचा कोहराम

Sat, 05 Jan 2019 11:23 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
sardhana
विज्ञापन
यूपी के मेरठ से सटे सरधना में शुक्रवार देर रात अज्ञात बदमाशों ने युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना पर सीओ सरधना संतोष कुमार मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। परिजनों से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। 
विज्ञापन


सरधना-कुशावली मार्ग पर शुक्रवार देर रात ग्रामीणों को एक युवक लहूलुहान हालात में मिला। युवक को गोली मारी गई थी। इसकी जानकारी होते ही वहां भीड़ जुटने लगी। तभी कुछ लोगों ने घायल की पहचान नवाबगढ़ी निवासी मोहसीन (30) पुत्र महबूब के रूप में की।

सूचना पाकर रोते-बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे। ग्रामीण घायल मोहसीन को लेकर सीएचसी पहुंचे। जहां हालत गंभीर होने पर मेरठ रेफर कर दिया गया। अभी ग्रामीण मोहसीन को लेकर रवाना ही हुए थे कि उसने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

मोहसीन की मौत की सूचना पाकर घर में कोहराम मच गया। इसी बीच सूचना पाकर सीओ सरधना संतोष कुमार और एसएसआई मनोज शर्मा भी पुलिस बल के साथ नवाबगढ़ी आ गये। घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद उन्होंने ग्रामीणों से बात की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
 
सीओ संतोष कुमार ने बताया कि घटना का शिकार बना युवक पॉवरलूम फैक्ट्री में काम करता था। उसे चार गोली मारी गई हैं। परिजनों से पूछताछ में फिलहाल हत्या की कोई बड़ी वजह सामने नहीं आयी है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।

वहीं गांव में कुछ लोग दबी जुबां में इस मामले को अवैध संबंधों से जुड़ा बता रहे हैं। पुलिस का अंदेशा जताया है कि युवक को फोन कर बुलाया गया और फिर गोली मार दी गई। उसके बाद बदमाश फरार हो गए। पुलिस हर बिंदू पर जांच कर रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें