फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: कोचिंग से लौट रही किशोरी को अगवा कर बस में दुष्कर्म, आरोपी दबोचा

Sat, 05 Jan 2019 10:26 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डोईवाला
विज्ञापन
- फोटो : pexels.com
विज्ञापन

डोईवाला में कोचिंग से लौट रही किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक स्थानीय युवक ने अगवा कर सुनसान खड़ी एक बस में किशोरी से दुष्कर्म किया।

विज्ञापन


पीड़िता ने परिजनों को आपबीती बताई। जिसके बाद वह थाने पहुंचे। डोईवाला पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया और आरोपी के कमरे पर दबिश दी, लेकिन वह फरार हो गया। जिसे बाद में गिरफ्तार कर लिया गया।

जानकारी के मुताबिक बुधवार को शाम करीब छह बजे किशोरी कोचिंग से लौट रही थी। रास्ते में एक युवक ने जबरन किशोरी को स्कूटी पर बैठा लिया और सुनसान जगह पर ले गया।
विज्ञापन

 

परिजनों ने कोतवाली में तहरीर दी

आरोपी ने वहां खड़ी एक बस में किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। किसी तरह पीड़िता उसके चंगुल से छूटी और परिजनों को आपबीती सुनाई। इस पर परिजनों ने कोतवाली में तहरीर दी।

एसएसआई योगेंद्र सिंह गुसाईं ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की पहचान कर ली गई है। गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

बताया जा रहा है कि आरोपी मुज्जफरनगर का रहने वाला है और बस चलाता है। घटना के बाद से शहर में रोष है। 
विज्ञापन

किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

कोचिंग से घर जा रही किशोरी को अगुवाकर उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बस को भी अपने कब्जे में ले लिया है। आरोपी को शनिवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक योगेंद्र सिंह गुसांई ने बताया कि नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी अजय पुत्र अरविंद निवासी पुरकाजी मुजफ्फरनगर उत्तरप्रदेश को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ 363 (अपहरण) 376 (दुष्कर्म) और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार को अपराह्न तीन बजे के आसपास मुखबिर ने आरोपी के दूधली रोड स्थित टोंगिया तिराहा डोईवाला में होने की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी अजय को दबोच लिया। बताया कि आरोपी क्षेत्र छोड़कर भागने की फिराक में था। बता दें कि दो जनवरी की शाम को कोचिंग संस्थान से किशोरी अपने घर की तरफ जा रही थी। पहले से ही ताक लगाकर खड़े आरोपी ने किशोरी को जबरन अपनी स्कूटी में बैठा दिया, और उसे सुनसान जगह पर खड़ी अपनी बस में ले गया। यहां आरोपी ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें