ग्रामीणों से जानकारी लेती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर जनपद के गांव नगला बुजुर्ग में एक बदमाश मुठभेड़ में मारा गया। इस दौरान कई बदमाश मौके से फरार हो गए। पुलिस ने बदमाश के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
भोपा थाना क्षेत्र के गांव नगला बुजुर्ग, विलायत नगर के जंगल में रंजीत सिंह पुत्र हरि सिंह सरदार का डेरा है। वही डेरे से आधा किलोमीटर की दूरी पर उसका पोल्ट्री फार्म भी है। शुक्रवार देर रात करीब दो बजे कुछ बदमाश रंजीत के पोल्ट्री फार्म में घुस गए। वहां रंजीत का बेटा गुरकीरत सिंह और नौकर सुक्खा मौजूद थे। इस दौरान गुरकीरत ने फोन कर परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और बदमाशों को घेरने का प्रयास किया।
पुलिस ने बताया इस दौरान एक बदमाश अपने साथियों की गोली लगने से ही मारा गया। पुलिस बदमाश के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
वहीं मृतक की पहचान भोपा थाना क्षेत्र के गांव बाकरनगर निवासी गुलबहार पुत्र वहाब के रूप में हुई है। परिजनों ने थाने पर पहुंचकर उसकी हत्या का आरोप लगाया है। इंस्पेक्टर भोपा संजीव कुमार ने बताया कि कि मृतक की पहचान हो गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। उसके खिलाफ अपराधिक मामले हैं या नहीं। पुलिस इसकी जांच कर रही है। फिलहाल डेरा मालिक की ओर से मृतक बदमाश के खिलाफ मुकदमा लिखा गया है।
यह भी पढ़ें: बेटी की शादी के बाद घर में था खुशी का माहौल, अचानक हुआ ऐसा, मातम में बदल गईं खुशियां, तस्वीरें
एसपी देहात नेपाल सिंह ने बताया कि मुठभेड़ में एक बदमाश मारा गया है। पुलिस जांच पड़ताल में लगी है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/